कोटपूतली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने 55 वर्षीय को कुचला
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग की
कोटपूतली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने 55 वर्षीय मुरारी लाल शर्मा को टक्कर मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मृतक के परिवार को मुआवजा और सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटपूतली। कोटपूतली के टसकोला पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने 55 वर्षीय मुरारी लाल शर्मा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मारी थी। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन के लिए एमडीआर सड़क निर्धारित है, लेकिन रफ्तार नियंत्रित करने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए।
सूचना पर पावटा एसडीएम बृजेश कुमार, विराटनगर डीवाईएसपी उमेश निठारवाल और प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है।
प्रदर्शन में कांग्रेस नेता रामस्वरूप कसाना और रामनिवास यादव समेत ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और फरार ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके अलावा ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की भी मांग की गई।
करीब पांच घंटे बाद भामाशाहों की मदद से आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया गया। प्रदर्शन खत्म होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पावटा उपजिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हादसे के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हादसे के बाद क्या तनाव को देखते हुए कदम उठाए गए?
- हादसे के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।
- क्या इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलाने का कोई नियम है?
- एमडीआर सड़क भारी वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित है, लेकिन रफ्तार नियंत्रित करने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए।
- क्या किसी दल के नेता भी प्रदर्शन में शामिल थे?
- हां, कांग्रेस नेता रामस्वरूप कसाना और रामनिवास यादव भी प्रदर्शन में शामिल थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.