कोटपूतली के बैरावास से देवधाम जोधपुरिया तक पंचायत की ध्वज यात्रा शुरू
सैकड़ों श्रद्धालु ट्रैक्टरों से यात्रा में शामिल, 16 सितंबर को पहुंचेगी यात्रा
कोटपूतली के बैरावास से देवधाम जोधपुरिया तक पंचायत की ध्वज यात्रा 8 सितंबर को शुरू हुई, जिसमें कई गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा 16 सितंबर को देवधाम जोधपुरिया पहुंचेगी। श्रद्धालु ट्रैक्टरों पर सवार होकर जरूरत का सामान लेकर यात्रा में भाग ले रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटपूतली। कोटपूतली के ग्राम पंचायत बामनवास कांकर के गांव बैरावास से देवधाम जोधपुरिया के लिए पंचायत की ध्वज यात्रा 8 सितंबर को शुरू हुई। इस यात्रा में पंचायत क्षेत्र के कई गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार ट्रैक्टरों से यात्रा पर निकले। ट्रैक्टरों के पीछे पानी के टैंकर भी लगाए गए हैं। श्रद्धालु ट्रैक्टर की ट्रॉलियों को तिरपाल से ढककर अपने साथ जरूरत का सामान भी ले गए हैं।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं। सभी में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। पंचायत का एकमात्र ध्वज भक्तजनों ने उठाया है।
यह यात्रा 16 सितंबर को देवधाम जोधपुरिया पहुंचेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- यात्रा में श्रद्धालु किस प्रकार यात्रा कर रहे हैं?
- श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार ट्रैक्टर की ट्रॉलियों को तिरपाल से ढककर जरूरत का सामान लेकर यात्रा कर रहे हैं।
- यात्रा में कौन-कौन शामिल हैं?
- यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें उत्साह देखा गया है।
- ध्वज यात्रा के दौरान क्या सुरक्षा इंतजाम हैं?
- ट्रैक्टरों के पीछे पानी के टैंकर लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की आवश्यकताएं पूरी हो सकें।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.