कोटपूतली में कल सुबह 7 बजे से नगर परिषद चुनाव शुरू
शहर के 60 वार्डों में 95,426 मतदाता 103 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे
कोटपूतली में नगर परिषद चुनाव का पहला चरण 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस चुनाव में 95,426 मतदाता 103 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे, जहां 428 उम्मीदवार विभिन्न दलों से प्रतिस्पर्धा करेंगे। चुनाव प्रचार 8 सितंबर शाम को समाप्त हो जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटपूतली। कोटपूतली में नगर परिषद के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। प्रशासन ने चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के 60 वार्डों में कुल 95,426 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कोटपूतली में 103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 50154 पुरुष, 45271 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगे। इस चुनाव में कुल 428 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 54 भाजपा, 58 कांग्रेस के और बाकी 316 अन्य दलों या निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत के समीकरण बदल सकते हैं। चुनाव प्रचार कल शाम को समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतदान केंद्रों की कुल संख्या कितनी है?
- कोटपूतली में कुल 103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपनी पसंद का मतदान करेंगे।
- पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या क्या है?
- पुरुष मतदाताओं की संख्या 50,154 है, महिला मतदाता 45,271 और थर्ड जेंडर मतदाता 1 है।
- प्रतियोगी दलों की संख्या और उनके उम्मीदवार कितने हैं?
- इस चुनाव में 54 भाजपा, 58 कांग्रेस और बाकी 316 अन्य दलों या निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
- चुनाव प्रचार कब समाप्त होगा?
- चुनाव प्रचार 8 सितंबर की शाम को समाप्त होगा, जिसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रभावित करेंगे।
- कौन से दलों के बीच प्रमुख मुकाबला है?
- कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव के नतीजे बदल सकते हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.