झामुमो ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 7 सितंबर का धरना स्थगित किया
केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के निधन से पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता शोक में
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य और झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद, पार्टी ने 7 सितंबर को होने वाला धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। यह निर्णय केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार सभी प्रखंड मुख्यालयों पर लागू रहेगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य और झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने 7 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। इस निर्णय की जानकारी झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने रविवार को जारी कार्यालय आदेश में दी।
विक्टर सोरेन ने बताया कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार शोक की इस घड़ी में राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 7 सितंबर को आयोजित होने वाला धरना-प्रदर्शन अगले आदेश तक स्थगित रहेगा। सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष-सचिव, महानगर संयोजक मंडली तथा शाखा अध्यक्ष एवं सचिव को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पार्टी के सभी स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता मर्माहत हैं और गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सुदिव्य कुमार सोनू कौन थे?
- वह झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य और झारखंड सरकार के मंत्री थे।
- धरना स्थगित करने का निर्देश किसे लागू करना है?
- सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष-सचिव, महानगर संयोजक मंडली तथा शाखा अध्यक्ष एवं सचिव को अनुपालन करना है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.