ग्रेटर नोएडा में किसान चौक पर सड़क मरम्मत से दो सप्ताह तक ट्रैफिक जाम
अंडरपास निर्माण के बीच सड़क पर कंक्रीट का काम शुरू, वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक पर सड़क मरम्मत और अंडरपास निर्माण कार्य के कारण अगले दो सप्ताह तक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। प्राधिकरण ने सड़क मजबूत बनाने के लिए कंक्रीट पेवमेंट का कार्य शुरू किया है और यातायात डायवर्ट करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक पर सड़क की खराब हालत और अंडरपास निर्माण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। प्राधिकरण ने सड़क के दोनों तरफ कंक्रीट पेवमेंट का काम शुरू किया है, जो लगभग दो सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान ट्रैफिक जाम की संभावना है और वाहन चालकों को सावधानी बरतने को कहा गया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक के पास सड़क की टूटी हालत और धूल से स्थानीय निवासी परेशान हैं। यहां अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके ऊपर से वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है, लेकिन सड़क की स्थिति खराब होने के कारण बाइक सवार और आसपास की सोसाइटियों के निवासी असुविधा झेल रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि किसान चौक के दोनों तरफ मजबूत कंक्रीट पेवमेंट तैयार किया जाएगा, जिससे सड़क अधिक मजबूत और टिकाऊ बनेगी। इस काम को पूरा होने में करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है।
निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। गौड़ सिटी वन के सामने सर्विस रोड पर यातायात डायवर्ट किया गया है। प्राधिकरण ने कहा है कि जरूरत के अनुसार नए और वैकल्पिक रास्ते खोले जा सकते हैं ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके।
वाहन चालकों को किसान चौक और आसपास के रास्तों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस की टीम स्थिति पर नजर रखेगी और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक बदलाव करेगी।
स्थानीय निवासी अमित गुप्ता ने कहा कि पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए ताकि धूल से राहत मिल सके। अंडरपास निर्माण और सड़क मरम्मत के कारण पहले से ही परेशान लोग अब ट्रैफिक जाम से जूझेंगे। किसान चौक ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सबसे व्यस्त और प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन है, जहां रोजाना भारी वाहन आवागमन होता है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.