मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में सड़क और वेंडर मार्केट की समीक्षा की
हर वार्ड में वेंडर मार्केट विकसित करने और सड़क निर्माण में ड्रेनेज व्यवस्था अनिवार्य करने के निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में नगर विकास और पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हर वार्ड में वेंडर मार्केट विकसित करने और सड़क निर्माण के साथ ड्रेनेज व्यवस्था को अनिवार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में रांची शहर के रोड नेटवर्क, यातायात व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम तथा विकास परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई और आगामी वर्षों के लिए कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में नगर विकास और पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हर वार्ड में वेंडर मार्केट विकसित करने और सड़क निर्माण के साथ ड्रेनेज व्यवस्था को अनिवार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क के दोनों किनारों पर सुव्यवस्थित एवं वैज्ञानिक तरीके से ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाए और यह सड़क निर्माण की मूल परियोजना एवं डिजाइन का अनिवार्य हिस्सा हो। उन्होंने बताया कि अनावश्यक कट के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था बाधित होती है।
उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुरूप वेंडर मार्केट विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए, ताकि सड़क किनारे अनियोजित तरीके से लगने वाले बाजार एवं दुकानों के कारण होने वाले जाम और भीड़ की समस्या कम हो सके। इसके लिए सभी वेंडर्स को चिह्नित कर उनके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में रांची शहर के रोड नेटवर्क, फ्लाईओवर, पार्क, चौक-चौराहों, यातायात व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम तथा चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही मास्टर प्लान एवं आगामी वर्षों के लिए विकास की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के बढ़ते विस्तार और आबादी को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक एवं समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की योजनाओं में जल निकासी की समुचित व्यवस्था को सड़क निर्माण का अभिन्न हिस्सा माना जाए।
उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम को सड़क की संरचना के अनुरूप पर्याप्त चौड़ाई एवं आवश्यक स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में अनियोजित निर्माण अथवा अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही सड़क किनारे ठेला, गुमटी एवं अन्य स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका चलाने वाले वेंडर्स को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने रांची शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बसों की संख्या, रूट एवं समय-सारणी का समुचित डेटा तैयार करने को कहा ताकि सार्वजनिक परिवहन बेहतर ढंग से संचालित हो सके और यातायात दबाव कम हो।
उन्होंने सड़क के बीच बने अनावश्यक कटों को बंद करने तथा वाहनों के लिए निर्धारित चौक-चौराहों से ही सुरक्षित टर्निंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क किनारे लटकते तार एवं अव्यवस्थित केबल को व्यवस्थित करने और नए केबल बिछाने में मानकों का पालन करने को कहा।
सड़कों के किनारे बार-बार खुदाई की स्थिति न हो, इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। पेड़ों पर लटक रहे तार हटाने और हरित क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाए बिना तार सुरक्षित लगाने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव सुनील कुमार, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का दायरा केवल रांची तक सीमित न रहकर राज्य के अन्य प्रमुख शहरों को भी सुनियोजित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.