दिल्ली के स्वरूप नगर में फैक्टरी में आग, छह लोग घायल
आग से घबराकर छह लोग इमारत से कूदे, सभी की हालत स्थिर
दिल्ली के स्वरूप नगर में जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से छह लोग घायल हो गए। आग भड़कने पर दमकल विभाग ने 15 से अधिक वाहनों के साथ आग बुझाई और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
दिल्ली के स्वरूप नगर में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग से घबराकर सामने की इमारत के छह लोग अपने घरों से छलांग लगा कर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वरूप नगर की गली नंबर 2 में खसरा नंबर 357/58 पर स्थित जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्टरी के भूतल और पहली मंजिल पर आग लगी। आग की सूचना सुबह करीब 11:05 बजे पुलिस स्टेशन स्वरूप नगर को दी गई।
दमकल विभाग ने तीन एसडब्ल्यूटी और चार वाटर बाउजर समेत कुल 15 दमकल वाहन मौके पर भेजे। आग बढ़ने पर अतिरिक्त वाहन भी पहुंचे। करीब 11:30 बजे तक दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे रहे और 1:50 बजे आग को नियंत्रण में कर लिया गया। इसके बाद दो गाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी यूनिट वापस भेज दी गईं।
दमकल विभाग के मुताबिक, आग रेक्सिन की कतरन और कपास की वेबिंग के गोदाम में लगी थी। इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पर टिन शेड बना हुआ था।
आग लगने से फैक्टरी के अंदर कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घबराहट में सामने की इमारत के छह लोग अपने घरों से छलांग लगा कर घायल हो गए। घायलों में प्रियंका (28), उनकी बेटियां वंशिका (8) और वाणी (5), संतोष (33), उनकी बेटी तन्वी (8) और विजय शामिल हैं।
पांच घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल और एक को सरकारी अस्पताल बुराड़ी में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आग में कोई व्यक्ति सीधे झुलसा नहीं, बल्कि घबराहट में छलांग लगाने से घायल हुए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- आग किस फैक्टरी में लगी थी?
- आग जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्टरी में लगी थी।
- आग कहाँ लगी थी और इमारत की संरचना कैसी थी?
- आग रेक्सिन की कतरन और कपास की वेबिंग के गोदाम में लगी थी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पर टिन शेड बना हुआ था।
- आग लगने के कारण छह लोग घायल कैसे हुए?
- कोई व्यक्ति सीधे झुलसा नहीं, पर घबराहट में सामने की इमारत से छलांग लगाकर घायल हुए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.