इटावा में डबल डेकर बस में लगी आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
दिल्ली से हमीरपुर जा रही बस में आग लगने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी
इटावा में दिल्ली से हमीरपुर जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें करीब 40 यात्री बस से कूदकर बच निकले। पुलिस और दमकल की टीम ने दो घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
इटावा में दिल्ली से हमीरपुर जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस में आग लग गई। सिया देवी मेमोरियल अस्पताल के सामने अचानक लगी आग से करीब 40 यात्री बस से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पुलिस और दमकल की टीम ने दो घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने में मशक्कत की।
बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
हादसे के बाद यात्रियों ने जेवरात समेत लाखों रुपए के सामान के जलने का दावा किया। आग बुझने के बाद वे जले हुए सामान की तलाश करते नजर आए।
ड्राइवर और कंडक्टर हादसे के बाद मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या बस में आग लगने का कारण पता चला है?
- शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट कारण माना जा रहा है, लेकिन जांच जारी है।
- क्या आग में कोई घायल या मौत हुई?
- लेख में किसी भी घायल या मौत की जानकारी नहीं दी गई है।
- यात्रियों का क्या नुकसान हुआ?
- यात्रियों ने जेवरात समेत लाखों रुपए के सामान जलने का दावा किया है।
- पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर के बारे में क्या कदम उठाए?
- पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है और फरार होने की जानकारी मिली है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.