जालंधर की गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, 12 लोग सुरक्षित निकाले गए
सुबह 9 बजे फैक्ट्री में आग लगी, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड पर स्थित गद्दा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें से 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है और दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं थीं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड पर स्थित गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में मौजूद 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं।
फैक्ट्री के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने कर्मचारियों को बाहर निकालना शुरू किया। गद्दे और उनमें इस्तेमाल होने वाला सामान ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैली। धुआं इतना घना था कि करीब दो किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता था।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई दिशाओं से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के लिए करीब 10 दमकल गाड़ियां लगाई गईं।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
केशव
उन्हें 9.15 बजे मोदी फार्म फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी
मनिंदर सिंह, एडीएफओ
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.