चित्तौड़गढ़ के शनिधाम में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार
रामदेवरा पदयात्रियों के बढ़ते संख्या से मंदिर से बस स्टैंड तक लगी लाइन
चित्तौड़गढ़ के कपासन स्थित शनिधाम में शनिवार को सुबह से रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों सहित श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं और सुरक्षा के लॉक-इंतजाम किए गए थे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के कपासन स्थित शनिधाम में शनिवार को सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों की संख्या बढ़ने से मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं।
शनिधाम के प्रबंधक कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों और अन्य श्रद्धालुओं के आने से तीर्थ स्थल पर भीड़ बढ़ गई है। सुबह से ही शनि महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े रहे।
मंदिर से लेकर बस स्टैंड तक दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। शनि महाराज के दर्शन के साथ नवग्रह मंदिर और तेल कुंड पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई श्रद्धालु रात में ही शनिधाम पहुंचकर रात्रि जागरण में शामिल हुए।
भोजनशाला में भी प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात थे।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.