डूंगरपुर में 24 घंटे में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
बाइक सवार युवकों ने छात्राओं का पीछा कर दुपट्टा खींचा, दो नाबालिग डिटेन
डूंगरपुर जिले के एक गांव में छह युवकों ने स्कूली छात्राओं का दुपट्टा खींचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को डिटेन किया। इसके अलावा, शहर में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ से निपटने के लिए छह युवकों को डिटेन कर उनकी छह बाइक जब्त की गईं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के एक गांव में बाइक सवार छह युवकों ने स्कूली छात्राओं का पीछा कर दुपट्टा खींचा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को डिटेन किया।
पुलिस ने बताया कि छात्राएं सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी बाइक सवार युवकों ने उनके पास जाकर फब्तियां कसते हुए दुपट्टा खींच लिया। इस दौरान अन्य बाइक सवार युवकों ने घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
पुलिस जांच में पता चला कि दो बाइक पर सवार छह युवकों ने यह घटना की। आरोपियों की पहचान होने पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। वाणिया तालाब और रास्तापाल के जंगलों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दो नाबालिगों को डिटेन किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में वाणिया तालाब निवासी रमेश पुत्र रूपा सरपोटा, रास्तापाल निवासी विपिन पुत्र गोपाल आमलिया और शैलेश पुत्र लालशंकर आमलिया शामिल हैं। फरार तुफान पुत्र जीवराम आमलिया की तलाश जारी है। पुलिस ने दो बाइक भी जब्त की हैं।
डूंगरपुर शहर में शिक्षण संस्थानों के आसपास छात्राओं से छेड़छाड़ और शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने कार्रवाई की। छह युवकों को डिटेन कर उनकी छह बाइक जब्त की गईं।
हेड कांस्टेबल स्नेहलता ने बताया कि छात्राओं से अभद्रता करने वालों को बीच सड़क पर कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई गई। साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत देते हुए उनसे माफी भी मंगवाई गई।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पुलिस ने आरोपी युवकों को कैसे पकड़ा?
- पुलिस ने आरोपियों की पहचान के बाद संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- क्या सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं?
- नहीं, फरार तुफान पुत्र जीवराम आमलिया की तलाश अभी जारी है।
- डूंगरपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ पर और क्या कार्रवाई हुई?
- कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने छह युवकों को डिटेन कर उनकी छह बाइक जब्त की हैं।
- पुलिस ने छात्राओं से अभद्रता करने वालों को क्या सजा दी?
- अभद्रता करने वालों को बीच सड़क पर कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई गई और माफी मंगवाई गई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.