ब्रिक्स में सीमा पार सुगम भुगतान तंत्र पर जोर, डॉलर निर्भरता घटाने की कोशिश
नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान यातायात प्रभावित रहेगा
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सीमा पार सुगम भुगतान तंत्र विकसित करने पर जोर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय मुद्राओं के उपयोग से डॉलर पर निर्भरता कम हो सके। दिल्ली में सम्मेलन के दौरान 11 से 13 सितंबर तक यातायात प्रभावित रहेगा और कई प्रमुख मार्गों पर रोक-प्रतिबंध और डायवर्जन लागू होंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सीमा पार सुगम भुगतान तंत्र विकसित करने पर खास ध्यान दिया जाएगा। भारत चाहता है कि व्यापार और वित्तीय सहयोग में स्थानीय मुद्राओं का सीमित उपयोग हो, जिससे भुगतान की लागत और समय दोनों कम हों।
पिछले दिनों जयपुर में ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रालयों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। भारत की कोशिश है कि इस सहमति को संयुक्त घोषणा पत्र में शामिल किया जाए। रूस और चीन अमेरिकी डॉलर और यूरो पर निर्भरता कम करने के पक्ष में हैं, जबकि भारत सावधानी से बीच का रास्ता निकालना चाहता है। भारत चाहता है कि व्यापार और पर्यटन से जुड़े भुगतानों के लिए मुद्राओं को आपस में जोड़ा जाए।
ब्रिक्स देशों के बीच इस तंत्र के क्रियान्वयन को लेकर कुछ मतभेद भी हैं। यदि स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलता है, तो पश्चिमी बाजार इसे डॉलर के खिलाफ एक खुली जंग के रूप में देख सकते हैं। कुछ समय पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी कि ब्रिक्स अगर डॉलर से दूरी बनाते हैं तो उन पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है।
ब्रिक्स सम्मेलन-2026 के दौरान नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक यातायात प्रभावित रहेगा। विदेशी मेहमानों के काफिले के लिए 35 से अधिक सड़कों पर यातायात नियंत्रण रखा जाएगा। इसके लिए 22 स्थानों पर डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं, जहां से लोगों को नियंत्रित मार्गों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मथुरा रोड, इंडिया गेट सी-हैक्सागन, तीस जनवरी मार्ग, जनपथ, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, सत्य मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, शांति पथ, अकबर रोड, अशोका रोड, सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, पृथ्वीराज रोड, फिरोज शाह रोड, तुगलक रोड, नीला गुंबद, शेर शाह सूरी मार्ग, सैन मार्टिन मार्ग, तिलक मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, कौटिल्य मार्ग, भगवान दास रोड, कर्तव्य पथ, पुराना किला रोड, सफदरजंग रोड, न्याय मार्ग शामिल हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक डब्ल्यू पॉइंट से मथुरा रोड व तिलक मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी। राम चरण अग्रवाल चौक से मालवाहक वाहन डब्ल्यू चौक नहीं जा पाएंगे। मीर दर्द चौक से महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी। कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ से सी-हैक्सागन की ओर जाना वर्जित रहेगा। पटेल चौक से विंडसर प्लेस और संसद मार्ग पर आरबीआई नहीं जा पाएंगे। आरएमएल हॉस्पिटल गोल चक्कर से मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड और तालकटोरा रोड जाना प्रतिबंधित होगा। वंदे मातरम मार्ग से साइमन बोलिवर मार्ग पर भी जाने की अनुमति नहीं होगी।
धौला कुआं फ्लाईओवर से सरदार पटेल मार्ग, मोती बाग फ्लाईओवर से शांति पथ, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग गोल चक्कर से यशवंत प्लेस, मदरसा टी-पॉइंट से अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड से जुड़े कई चौराहे, नीला गुंबद, ओबेरॉय फ्लाईओवर, डीपीएस मथुरा रोड के सामने यू-टर्न, रिंग रोड भैरों रोड और मंडी हाउस समेत 22 प्वाइंट्स पर डायवर्जन रहेगा।
मुख्य रूटों में आईएसबीटी कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग, डीबीजी रोड, पंचकुइयां रोड, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा आश्रम चौक, रिंग रोड, राजघाट, जेएलएन मार्ग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और वंदे मातरम मार्ग, डॉ. अंबेडकर मार्ग, पंचकुइयां रोड, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी प्रमुख मार्ग हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- ब्रिक्स देशों में स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को लेकर क्या मतभेद हैं?
- रूस और चीन अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं, जबकि भारत सावधानी से बीच का रास्ता निकालना चाहता है।
- डॉलर निर्भरता कम करने पर पश्चिमी बाजार की प्रतिक्रिया कैसी हो सकती है?
- पश्चिमी बाजार इसे डॉलर के खिलाफ खुली जंग के रूप में देख सकते हैं, जिससे आर्थिक तनाव बढ़ सकता है।
- ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में यातायात नियंत्रण कैसे लागू होगा?
- 35 से अधिक सड़कों पर नियंत्रण रहेगा, 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं, और कुछ मार्गों पर पूरी तरह से जाने की अनुमति नहीं होगी।
- ब्रिक्स सम्मेलन में स्थानीय मुद्राओं के आपसी जोड़े का उद्देश्य क्या है?
- यह व्यापार और पर्यटन से जुड़े भुगतानों की लागत और समय कम करने के लिए किया जाना है।
- यातायात नियमों की क्या खास बातें हैं जो ट्रैफिक पुलिस ने जारी की हैं?
- कुछ प्रमुख मार्गों पर विशेष प्रतिबंध और डायवर्जन पॉइंट्स बनाए गए हैं, जो आम जनता के लिए निर्देशित किए गए हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.