बारां में भाजपा महिला प्रत्याशी और पति मतदान के बाद लापता
परिजन ने किडनैप का आरोप लगाकर कोतवाली में मामला दर्ज कराया
बारां नगरपरिषद चुनाव के दौरान भाजपा महिला प्रत्याशी अंतिमा यादव और उनके पति संजय यादव मतदान के बाद लापता हो गए हैं। परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बारां। बारां नगरपरिषद चुनाव के दौरान भाजपा की महिला प्रत्याशी अंतिमा यादव और उनके पति संजय यादव मतदान के बाद घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने बुधवार को दोनों के लापता होने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
परिजनों ने बताया कि अंतिमा और संजय बुधवार को मतदान के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वे वापस नहीं लौटे। काफी देर तक जानकारी न मिलने पर परिजन और आसपास के लोग उनकी तलाश में जुट गए। पूछताछ में पता चला कि कुछ अज्ञात लोग दोनों को अपने साथ ले गए थे।
अंतिमा यादव की सास अंगुरी बाई ने पुलिस को बताया कि बहू और बेटा आंबेडकर भवन स्थित मतदान केंद्र पर गए थे। मतदान के बाद दोनों घर नहीं लौटे, तब परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंतिमा की मां कृष्णा बाई भी थाने पहुंचीं और बेटी-दामाद के लापता होने से परिवार चिंतित है। इस घटना ने चुनावी माहौल में भी हलचल मचा दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अंतिमा और संजय कब लापता हुए?
- वे बुधवार को मतदान करने के लिए निकले थे और उसके बाद लौटे नहीं।
- परिवार की प्रतिक्रिया क्या है?
- अंतिमा की मां और सास दोनों थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और परिवार चिंतित है।
- क्या भाजपा या अन्य कोई प्रतिक्रिया मिली है?
- लेख में भाजपा या अन्य किसी राजनीतिक दल की प्रतिक्रिया या बयान नहीं दिया गया है।
- यह घटना चुनावी माहौल को कैसे प्रभावित कर रही है?
- इस घटना ने चुनावी माहौल में हलचल मचा दी है, जिससे चिंता और तनाव बढ़ा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.