बारां के अंता में 35 वार्डों के लिए चुनावी मुकाबला तेज
भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जोर-शोर से जनसंपर्क कर रहे हैं
बारां जिले के अंता कस्बे में 35 वार्डों के लिए नगर निकाय चुनावों में 110 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। दोनों पार्टी के नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। चुनाव में भाजपा ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को उजागर किया है, जबकि कांग्रेस ने विकास कार्यों का हवाला दिया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बारां। बारां जिले के अंता कस्बे में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 35 वार्डों के लिए 110 प्रत्याशी मैदान में हैं और दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर जारी है।
अंता में चुनाव प्रचार के दौरान कस्बे में मेले जैसा माहौल बना हुआ है। प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। कहीं बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया जा रहा है तो कहीं जीत के लिए मतदाताओं से मान-मनुहार की जा रही है।
भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह और कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं की हैं। दोनों नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए जरूरी मंत्र दिए हैं।
भाजपा ने बारां जिले में निकाय चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, विधायक राधेश्याम बैरवा सहित पार्टी के पदाधिकारी अलग-अलग वार्डों में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए शहर के समग्र विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील की है।
कांग्रेस शासन में सीसवाली को ग्राम पंचायत से नगर पालिका का दर्जा मिला है। अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने राजकीय महाविद्यालय, खेल स्टेडियम और 132 केवी जीएसएस जैसे विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने माइनिंग यूनिवर्सिटी की स्वीकृति का भी उल्लेख करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने कई वार्डों में चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अंता में चुनाव प्रचार का माहौल कैसा है?
- चुनाव प्रचार के दौरान कस्बे में मेले जैसा माहौल है जिसमें प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं।
- भाजपा चुनाव में किस तरह की रणनीति अपना रही है?
- भाजपा जिले में पूरी ताकत झोंक रही है और पदाधिकारी जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं करके केंद्र-राज्य सरकार की योजनाएं प्रमोट कर रहे हैं।
- कांग्रेस ने विकास कार्यों में क्या प्रमुख बातें बताई हैं?
- कांग्रेस ने राजकीय महाविद्यालय, खेल स्टेडियम, 132 केवी जीएसएस और माइनिंग यूनिवर्सिटी की स्वीकृति को विकास के उदाहरण बताया है।
- निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनावी मुकाबले पर क्या असर है?
- निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने कई वार्डों में मुकाबला और दिलचस्प बना दिया है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.