बिकमकोर ने एमपीएल सीजन-2 में फाइनल जीतकर खिताब जीता
जेरिया में मल्लीनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता में 30 से अधिक टीमों ने भाग लिया
फलोदी के जेरिया में एमपीएल सीजन-2 के अंतिम मैच में बिकमकोर ने जिंक जोधाणा को हराकर खिताब जीता। बिकमकोर की कप्तान बबलु राणा ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार मिला।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
फलोदी। फलोदी के जेरिया में एमपीएल सीजन-2 के तहत मल्लीनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। बिकमकोर ने जिंक जोधाणा को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 30 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया था।
फाइनल मैच में बिकमकोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिंक जोधाणा को हराया। टीम के कप्तान बबलु राणा ने गेंदबाजी में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना का परिचय दिया।
मल्लीनाथ खेल मैदान में फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे। विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति के सदस्य हेमसिंह ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, खिलाड़ियों, दर्शकों और ग्रामीणों का धन्यवाद दिया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- फाइनल मैच कहाँ आयोजित हुआ था?
- फाइनल मैच मल्लीनाथ खेल मैदान में खेला गया।
- उपविजेता टीम को क्या सम्मान मिला?
- उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।
- आयोजन समिति ने किन्हें धन्यवाद दिया?
- आयोजन समिति के सदस्य हेमसिंह ने सदस्यों, खिलाड़ियों, दर्शकों और ग्रामीणों को धन्यवाद कहा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.