बांदीकुई में कलश यात्रा के साथ गणेश मेला महोत्सव शुरू
महिला सहभागिता के साथ निकली कलश यात्रा, रविवार को शोभा यात्रा होगी
बांदीकुई में तीन दिवसीय गणेश मेला महोत्सव शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ, जो बालाजी मंदिर से निकलकर गणेश मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का विधायक भागचंद टांकड़ा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम और शोभा यात्रा भी आयोजित की जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
दौसा। बांदीकुई में तीन दिवसीय गणेश मेला महोत्सव शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। बालाजी मंदिर से निकली यह यात्रा अस्पताल रोड, राज बाजार और हाई स्कूल रोड होते हुए गणेश मंदिर पहुंची। बड़ी संख्या में महिलाएं भजनों पर नाचती हुई इस यात्रा में शामिल रहीं।
कलश यात्रा का बाजार में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। विधायक भागचंद टांकड़ा हाथ में ध्वज लेकर यात्रा में आगे-आगे चल रहे थे।
महोत्सव के तहत शनिवार दोपहर नानी बाई का मायरा कार्यक्रम आयोजित होगा।
रविवार दोपहर 2 बजे पंचायत समिति परिसर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
गणेश चतुर्थी सोमवार को शहर के लोग अलग-अलग मंदिरों से कनक दंडवत करते हुए गणेश मंदिर पहुंचेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- महोत्सव में महिलाओं की क्या भूमिका थी?
- महिलाएं भजनों पर नाचती हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल रहीं, जिससे यात्रा में उत्साह बढ़ा।
- गणेश चतुर्थी पर क्या आयोजन होगा?
- गणेश चतुर्थी सोमवार को शहर के लोग अलग-अलग मंदिरों से कनक दंडवत करते हुए गणेश मंदिर पहुंचेंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.