राजस्थान सिरोही 2 MIN READ

मंडार में भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला, साथी घायल

पुरानी रंजिश के चलते पादर रोड पर हमलावरों ने कार पर लाठी-डंडे और पत्थर फेंके

सिरोही जिले के मंडार कस्बे में भाजपा प्रत्याशी नागजीराम देवासी की कार पर बुधवार रात करीब 1:20 बजे हमला हुआ। हमलावरों ने पादर रोड स्थित मामाजी मंदिर के पास कार के शीशे तोड़ दिए और एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
AI सार

सिरोही जिले के मंडार कस्बे में भाजपा प्रत्याशी नागजीराम देवासी की कार पर हमला हुआ, जिसमें उनके भाई आयदान रेबारी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने कार के शीशे तोड़कर पत्थर और लाठी से वार किए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

मंडार में भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला
मंडार में भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 सिरोही जिले के मंडार कस्बे में भाजपा प्रत्याशी नागजीराम देवासी की कार पर बुधवार रात करीब 1:20 बजे हमला हुआ। हमलावरों ने पादर रोड स्थित मामाजी मंदिर के पास कार के शीशे तोड़ दिए और एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

वार्ड 8 से भाजपा प्रत्याशी नागजीराम देवासी, उनके भाई आयदान रेबारी और साथियों रामाराम व नानजीराम के साथ कार से होटल में खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे। पादर रोड पर मामाजी मंदिर के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनकी कार को बीच सड़क पर रोक लिया। तीन गाड़ियों में आए लगभग एक दर्जन लोगों ने कार को चारों तरफ से घेरकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया।

हमलावरों ने कार के शीशे पर बड़ा पत्थर फेंका, जो आयदान रेबारी के चेहरे पर लगा। इससे उनके चेहरे, दाहिने हाथ और सिर पर चोटें आईं और खून बहने लगा। आरोप है कि हमलावरों ने कार पर लगातार पत्थरों और लाठियों से वार किए। पीड़ितों ने शोर मचाया तो आरोपी अपनी गाड़ियों में बैठकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष ने मंडार पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में हंजारीराम कोली, भावाराम रेबारी, बेचराराम रेबारी, भरतकुमार, जोगाराम और बालाराम समेत 5-7 अन्य लोगों को आरोपी बताया गया है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके कारण यह हमला हुआ है। पीड़ितों ने परिवार और भाजपा प्रत्याशी की जान को खतरा होने की आशंका जताई है।

घायल पक्ष मंडार थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हमले में कितने लोग शामिल थे?
लगभग एक दर्जन लोगों ने तीन गाड़ियों में आकर कार पर हमला किया।
हमले की पृष्ठभूमि क्या है?
दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके कारण यह हमला हुआ माना जा रहा है।
पीड़ितों को अस्पताल कहाँ ले जाया गया?
घायलों को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
03 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
Trust & Transparency

How this story was handled

Published9 सितंबर 2026, 17:15 IST IST
Last updated9 सितंबर 2026, 17:15 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: सिरोही.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

मंडार में शहरी सरकार चुनाव के लिए 11311 मतदाता करेंगे मतदान

राजस्थान

सिरोही में नाले में फंसे बैल को खुशी सेवा ट्रस्ट ने JCB से निकाला

मंडार में शहरी सरकार चुनाव के लिए 11311 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

मंडार में शहरी सरकार चुनाव के लिए 11311 मतदाता करेंगे मतदान

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 8 सितंबर 2026
सिरोही में नाले में फंसे बैल को खुशी सेवा ट्रस्ट ने JCB से निकाला
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

सिरोही में नाले में फंसे बैल को खुशी सेवा ट्रस्ट ने JCB से निकाला

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 7 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
03 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.