कोटपूतली में बाजरे की फसल अच्छी, बारिश से किसान चिंतित
लगभग 80 फीसदी जमीन पर बाजरे की बुवाई, मौसम बदलने से फसल को खतरा
कोटपूतली इलाके में इस बार बाजरे की फसल अच्छी हुई है और लगभग 80 फीसदी जमीन पर बुवाई हुई थी। किसान बारिश के कारण फसल के भीगने को लेकर चिंतित हैं और मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि फसल सुरक्षित घर पहुंचाई जा सके।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटपूतली। कोटपूतली इलाके में इस बार बाजरे की पैदावार अच्छी हुई है। करीब 80 फीसदी जमीन पर किसानों ने बाजरे की बुवाई की थी और मौसम अनुकूल रहने से फसल अच्छी पक गई। बुधवार को बादल छाने से किसानों को फसल के भीगने का डर सताने लगा है।
किसान खेतों में कटाई कर रहे हैं और कुछ ने कटी फसल को खेतों में ही रखा है। पिछली बारिश में कुछ खेतों में पानी भर जाने से फसल का नुकसान हुआ था, लेकिन ज्यादातर खेतों में पैदावार अच्छी रही। किसान अपनी तैयार फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाना चाहते हैं और इसके लिए मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं। अगर बारिश होती है तो कटाई के साथ खेतों में पड़ी फसल को नुकसान हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- किसानों ने बाजरे की कटाई कब शुरू की?
- किसान पहले ही खेतों में कटाई कर रहे हैं और कुछ ने फसल खेतों में ही रखी है।
- फसल के भीगने से किसानों को क्या नुकसान हो सकता है?
- बाजरे की पड़ी फसल बारिश में भीगने से खराब हो सकती है, जिससे नुकसान होगा।
- किसानों की अगली प्राथमिकता क्या है?
- किसान अपनी फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.