बाड़मेर में पहले चरण से पहले शराब-साड़ियां बांटने का आरोप
मतदान से पहले कई वार्डों में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं गईं
बाड़मेर नगर परिषद चुनाव के पहले चरण से पहले कई वार्डों में शराब, साड़ियां और अन्य गिफ्ट बांटने का आरोप लगा है। पुलिस ने नाकाबंदी और फ्लैग मार्च कर स्थिति पर नियंत्रण रखने की कोशिश की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बाड़मेर। बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में बुधवार को पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले मंगलवार देर रात कई वार्डों में शराब, साड़ियां और अन्य गिफ्ट बांटने की घटनाएं सामने आईं, जिससे आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा।
भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत लगाई और डोर-टू-डोर जाकर वोटरों से संपर्क किया। मंगलवार रात करीब 11 बजे कल्याणपुर, गैस एजेंसी, प्रतापजी की पोल और चौहटन रोड के आसपास स्कूटी पर सवार प्रत्याशियों के समर्थकों ने वोटरों को लालच देने के लिए गिफ्ट बांटे।
दैनिक भास्कर की टीम के कैमरा शुरू करते ही स्कूटी सवार और साड़ियां बांट रहे समर्थक वहां से भाग गए। जटियों के वास में एक स्कूटी सवार ने कैमरा देखकर शराब से भरा कट्टा सड़क पर फेंककर मौके से भागना पसंद किया। देर रात तक शहर के अलग-अलग वार्डों में शराब, साड़ियां और अन्य गिफ्ट बांटे जाने की खबरें आती रहीं।
पुलिस ने रात में अहिंसा सर्किल समेत शहर के मुख्य चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की। डीएसपी बुद्धाराम विश्नोई समेत पुलिस जाब्ता नाकाबंदी में तैनात रहा। इससे पहले रात करीब 8 बजे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें एसपी चूनाराम जाट, एएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या प्रत्याशियों ने खुद शराब और साड़ियां बांटीं?
- समर्थकों ने स्कूटी पर सवार होकर शराब, साड़ियां और अन्य गिफ्ट बांटे।
- आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कैसे हुआ?
- मतदान से पहले मतदाताओं को गिफ्ट देकर खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं।
- यह घटना कब हुई?
- यह घटना मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे शुरू हुई।
- किस-किस स्थानों पर यह सब हुआ?
- कल्याणपुर, गैस एजेंसी, प्रतापजी की पोल और चौहटन रोड प्रमुख स्थल थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.