बारां में केमिकल चोरी के आरोप में 4 गिरफ्तार
टैंकर ड्राइवर और ढाबा संचालक की मिलीभगत से चोरी का खेल चलता था
राजस्थान के बारां जिले में नेशनल हाइवे पर केमिकल चोरी के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर और ढाबा संचालक सहित आरोपियों को केमिकल निकालकर पानी भरने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा है। मामले की जांच जारी है और पुलिस संभावित अन्य आरोपी भी तलाश रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बारां। बारां जिले में नेशनल हाइवे पर केमिकल चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टैंकर ड्राइवर और ढाबा संचालक समेत आरोपियों पर केमिकल निकालकर पानी भरने का आरोप है। पुलिस ने शाहाबाद थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का यह गिरोह लंबे समय से फैक्ट्री में उपयोग होने वाले केमिकल को चोरी कर बेचने का काम कर रहा था। केमिकल लेकर आने वाले टैंकरों से केमिकल निकालकर उसमें पानी भर दिया जाता था। यह पूरा खेल नेशनल हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर टैंकर ड्राइवर और होटल संचालक की मिलीभगत से चल रहा था।
डीएसपी हेमंत गौतम के निर्देशन में डीएसटी टीम ने सूचना मिलने पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में डीएसटी एसआई आकाश शिंदे की अहम भूमिका रही। शाहाबाद थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- केमिकल चोरी की घटना कैसे होती थी?
- टैंकरों से केमिकल निकालकर उसमें पानी मिलाया जाता था ताकि चोरी छिपाई जा सके।
- पुलिस ने आरोपियों को कैसे पकड़ा?
- डीएसटी टीम ने सूचना मिलने के बाद शाहाबाद थाना क्षेत्र में छापा मारा।
- क्या यह गिरोह नया है?
- पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से फैक्ट्री के केमिकल चोरी कर रहा था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.