सकतपुर के भौंरा से देवधाम झाड़ौता की छठी पदयात्रा शुरू
श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण से बारिश और खुशहाली की प्रार्थना की
सकतपुर के भौंरा गांव से देवधाम झाड़ौता मंदिर की छठी धार्मिक पदयात्रा शुरू हुई है। श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण से अच्छी बारिश, फसलों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। पदयात्रा के पहले हनुमान मंदिर में पूजा हुई और उसके बाद श्रद्धालु डीजे की धुन पर पदयात्रा पर निकले।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सकतपुर। सकतपुर के किशनपुरा ग्राम पंचायत के भौंरा गांव से शनिवार को श्रद्धालु देवधाम झाड़ौता मंदिर की छठी पदयात्रा पर रवाना हुए। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए और उन्होंने भगवान देवनारायण से अच्छी बारिश, फसलों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।
पदयात्रा शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने गांव के हनुमान जी महाराज मंदिर में पूजा की। इसके बाद श्रद्धालु धर्म ध्वजा लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए पदयात्रा पर निकले। भगवान देवनारायण के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।
पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में उत्साह था और गांव में सुबह से ही उत्साह का माहौल था। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से हर साल इस धार्मिक पदयात्रा का आयोजन किया जाता है। इस बार भी क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना के लिए यह पदयात्रा निकाली गई।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- यह पदयात्रा कितनी बार आयोजित हो चुकी है?
- यह देवधाम झाड़ौता मंदिर की छठी पदयात्रा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.