बारां में अवैध पोस्टर चिपकाने पर पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ मामला
कोतवाली थाने ने वार्ड 34 के प्रत्याशी दीपक सोनी पर कार्रवाई की
बारां के कोतवाली थाने में अवैध रूप से 13 पोस्टर चिपकाने के आरोप में वार्ड 34 के पार्षद प्रत्याशी दीपक सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बिना अनुमति के सार्वजनिक और सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर चिपकाने से बचने की अपील की है और नियम उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई का संकेत दिया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बारां। कोतवाली थाने के परिसर में 13 पोस्टर चिपकाने के मामले में वार्ड 34 के पार्षद प्रत्याशी दीपक सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कोतवाली थानाधिकारी हीरालाल पुनियां ने गुरुवार शाम गश्त के दौरान थाना परिसर के मेन गेट के दोनों तरफ 13 पोस्टर पाए। इन पोस्टरों में दीपक सोनी, विरेन्द्र सिंह हाड़ा और पूर्व सभापति कमल राठौर की तस्वीरें थीं, जिनमें मतदाताओं को लुभाने वाले वादे लिखे गए थे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना अनुमति के सार्वजनिक और सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर या प्रचार सामग्री न चिपकाएं। प्रचार-प्रसार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है
अभिषेक अंदासु, एसपी
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.