देहरादून में स्वाइन फ्लू के 25 नए मरीज, कुल संख्या 408 पहुंची
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 82 मामले सक्रिय हैं, 324 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू के 25 नए मरीज मिले हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 408 हो गई है, जिनमें से 82 मामले सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया के नए मामलों की भी पुष्टि की है और रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे कराया है। वाराणसी में भी स्वाइन फ्लू के छह नए मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जागरण संवाददाता। देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 115 सैंपल की जांच में 25 नए मरीज मिले, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 408 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 324 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 82 मामले सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नए नौ मरीजों का दून और ऋषिकेश के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अब तक स्वाइन फ्लू से दो मौतें दर्ज की गई हैं। संक्रमितों में 224 पुरुष और 184 महिलाएं शामिल हैं।
गुरुवार को जिले में एलाइजा जांच में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिनमें दो देहरादून के और तीन अन्य जिलों के हैं। अस्पतालों में 22 मरीजों का उपचार जारी है और 128 स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे कराया, जिसमें आशा और स्वयंसेवकों ने 11,872 घरों का सर्वे किया और 84,133 कंटेनरों की जांच की।
स्वाइन फ्लू के तीन नए संक्रमितों में दो नौ वर्षीय, तीन वर्षीय, दो वर्षीय और 20 वर्षीय मरीज शामिल हैं। जिले में अब तक 27,839 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 150 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गुरुवार को मलेरिया का एक नया मामला सामने आया है, जिससे जिले में मलेरिया के कुल दो मामले हो गए हैं।
वाराणसी में भी स्वाइन फ्लू का खतरा बना हुआ है। बीएचयू से मिली रिपोर्ट में छह लोगों की स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जो होम आइसोलेशन में हैं। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में इस समय दो मरीज भर्ती हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- स्वाइन फ्लू संक्रमितों में महिलाओं की संख्या क्या है?
- स्वाइन फ्लू संक्रमितों में 184 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 224 पुरुष संक्रमित हैं।
- डेंगू के मरीजों की वर्तमान स्थिति क्या है?
- अस्पतालों में डेंगू के 22 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 128 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
- स्वाइन फ्लू के नए संक्रमितों की उम्र क्या है?
- स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीजों की उम्र 2 से 20 साल के बीच है।
- वाराणसी में स्वाइन फ्लू की स्थिति क्या है?
- वाराणसी में 6 स्वाइन फ्लू के मामले पुष्टि हो चुके हैं, सभी होम आइसोलेशन में हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.