WhatsApp ने Android 5.0 और 5.1 वाले फोन का सपोर्ट बंद किया
अब WhatsApp केवल Android 6.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करेगा
WhatsApp ने 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 और 5.1 वाले फोन पर अपना समर्थन बंद कर दिया है। अब ये फोन WhatsApp का उपयोग नहीं कर पाएंगे और उपयोगकर्ताओं को नए ऑपरेटिंग सिस्टम या नए फोन में अपडेट करने की सलाह दी गई है। भारत समेत कई देशों में अभी भी पुराने डिवाइस उपयोग में हैं, जिनके कारण यह बदलाव किया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
WhatsApp ने पुराने स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद करने का ऐलान किया है। अब Android 5.0 और 5.1 पर चलने वाले फोन WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह बदलाव 8 सितंबर 2026 से लागू हो चुका है।
WhatsApp ने बताया है कि जो स्मार्टफोन Android 5.0 और 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, उनपर अब ऐप का सपोर्ट बंद कर दिया गया है। जब ऐसे फोन के यूजर्स WhatsApp खोलेंगे, तो उन्हें ऐप के अंदर नोटिफिकेशन के जरिए यह जानकारी मिलेगी।
WhatsApp ने कहा है कि ऐसे यूजर्स के पास विकल्प है कि वे अपने फोन को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन में अपडेट कर लें। यदि उनके फोन के लिए नया अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो उन्हें नया स्मार्टफोन खरीदना होगा। अब WhatsApp केवल Android 6.0 मार्शमैलो और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करेगा।
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत, पाकिस्तान, ब्राजील जैसे कई देशों में अभी भी बड़े पैमाने पर पुराने डिवाइस इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो Android 5 या उससे पुराने वर्जन पर चलते हैं। WhatsApp लगातार नए फीचर्स जारी करता है, जो पुराने एंड्रॉयड वर्जन के साथ कंपेटेबल नहीं होते। इसलिए पुराने वर्जन से सपोर्ट बंद करना जरूरी हो गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- WhatsApp ने सपोर्ट क्यों बंद किया?
- नई फीचर्स की वजह से पुराने Android वर्जन पर सपोर्ट देना मुश्किल हो गया है।
- अगर फोन अपडेट नहीं होता तो क्या करें?
- अगर अपडेट उपलब्ध नहीं, तो नया स्मार्टफोन खरीदना होगा।
- WhatsApp उपयोगकर्ता को सपोर्ट बंद होने की सूचना कैसे मिलेगी?
- ऐसे फोन पर WhatsApp खोलने पर ऐप के अंदर एक नोटिफिकेशन दिखेगा।
- WhatsApp किन देशों में पुराने डिवाइस अभी भी ज्यादा उपयोग में हैं?
- भारत, पाकिस्तान और ब्राजील जैसे देशों में काफी पुरानी डिवाइस इस्तेमाल हो रही हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.