जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं में मतदान शुरू
1 लाख 19 हजार मतदाता 523 प्रत्याशियों के लिए वोट डालेंगे
जोधपुर जिले की छह नगर पालिकाओं की नगर पालिकाओं में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है, जिसमें 1 लाख 19 हजार से अधिक मतदाता हिस्सा लेंगे। भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, और मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता अपनी पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकते हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जोधपुर। जोधपुर जिले की छह नगर पालिकाओं में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। बिलाड़ा, पिपाड़ सिटी, भोपालगढ़, बालेसर सत्ता, मथानिया और तिवंरी में कुल 1 लाख 19 हजार 635 मतदाता अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डालेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
मतदान के पहले चरण में भाजपा और कांग्रेस के 25-25 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 7 प्रत्याशी और 23 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। यह मतदान नगर पालिका बनने के बाद पहली बार हो रहा है।
सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिसमें महिलाओं की भीड़ खास तौर पर नजर आई। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते रहे।
जोधपुर जिले की छह नगर पालिकाओं के लिए 178 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से करीब 65 बूथों को क्रिटिकल माना गया है। मतदान दलों को ट्रेनिंग के बाद रवाना किया गया है।
बिलाड़ा नगर पालिका में चार प्रत्याशी पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें वार्ड नंबर 1, 16, 19 और 36 के प्रत्याशी शामिल हैं। वार्ड नंबर एक में भाजपा के दो उम्मीदवारों में से एक का नामांकन रिजेक्ट हो गया था, जिससे केवल एक प्रत्याशी मैदान में बचा। इसी तरह अन्य वार्डों में भी कुछ नामांकन रिजेक्ट हुए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता वोटर आईडी कार्ड के अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र के आधार पर भी मतदान कर सकते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
शहर के कई वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे चुनाव रोचक बनेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कौन-कौन सी नगर पालिकाओं में मतदान हो रहा है?
- मतदान बिलाड़ा, पिपाड़ सिटी, भोपालगढ़, बालेसर सत्ता, मथानिया और तिवंरी नगर पालिकाओं में हो रहा है।
- मतदान की समय सीमा क्या है?
- मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
- मतदाता वोटर आईडी के बिना कैसे मतदान कर सकते हैं?
- मतदाता वोटर आईडी कार्ड के अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- क्या यह पहली बार है जब ये नगर पालिकाएँ चुनाव करवा रही हैं?
- यह मतदान इन नगर पालिकाओं के गठन के बाद पहली बार हो रहा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.