उच्चैन नगरपालिका में 85.31 प्रतिशत मतदान, कल होगी मतगणना
5,158 पुरुष, 4,637 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता ने डाला वोट
भरतपुर के उच्चैन नगरपालिका में सोमवार को 85.31 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना मंगलवार को होगी और परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाएंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भरतपुर। भरतपुर के उच्चैन नगरपालिका में सोमवार को मतदान संपन्न हुआ। कुल 85.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
मतदान में 5,158 पुरुष और 4,637 महिला मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, एक थर्ड जेंडर मतदाता ने भी वोट डाला। मतदान दलों ने ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम पहुंचाया।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया है। मौके पर रिटर्निंग अधिकारी सुरेश हरसोलिया, एएसपी सुरेश कुमार और सीओ सुरेश कुड़ी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सुरक्षाकर्मी लगातार निगरानी रखेंगे।
रिटर्निंग अधिकारी सुरेश हरसोलिया ने शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग के लिए सभी मतदाताओं और आमजन का धन्यवाद किया। सीओ सुरेश कुड़ी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों की सजगता और सतर्कता की प्रशंसा की।
मतगणना सोमवार को होगी और दोपहर तक नतीजे साफ हो जाएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतदान बाद ईवीएम मशीनों की सुरक्षा कैसी है?
- पुलिस ने स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की है और सुरक्षाकर्मी लगातार निगरानी रखेंगे।
- मतदान में प्रशासनिक अधिकारियों की क्या भूमिका थी?
- रिटर्निंग अधिकारी सुरेश हरसोलिया, एएसपी सुरेश कुमार और सीओ सुरेश कुड़ी स्थिति का निरीक्षण करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूद थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.