सवाई माधोपुर में दो साल की बच्ची का अपहरण, सात घंटे बाद बरामद
मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में देर रात मासूम को उठाकर ले गया आरोपी, पुलिस ने किया सघन सर्च
सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में एक दो साल की बच्ची का अपहरण हुआ था, जिसे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सात घंटे बाद सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आरोपी भीम सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि बच्ची को सुरक्षित परिवार को सौंप दिया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में देर रात एक दो साल की बच्ची का अपहरण हुआ। पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता से सात घंटे की खोज के बाद बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के भारजा नदी गांव में एक दो साल की बच्ची अपने परिवार के साथ घर के खुले बरामदे में सो रही थी। करीब 12 बजे रात को एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा, उसने पहले मोबाइल चुराया और फिर सो रही बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची की मां ने आरोपी को बच्ची को गोद में लेकर भागते हुए देखा और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बच्ची को लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने तुरंत मलारना डूंगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र में सघन नाकाबंदी करवाई और ग्रामीणों के साथ मिलकर अलग-अलग टीमें बनाकर बच्ची की तलाश शुरू की।
पुलिस और ग्रामीणों ने गांव के आसपास के सभी रास्तों और खेतों की घेराबंदी की। सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को बनास नदी के किनारे अमरूद के बगीचे में छिपा हुआ पकड़ा। बच्ची को सकुशल बरामद किया गया।
ग्रामीणों ने आरोपी की मौके पर ही पिटाई की, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले आई। आरोपी की पहचान भारजा नदी गांव निवासी भीम सिंह पुत्र गनी लाल मीणा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह आदतन चोर है और चोरी के इरादे से घर में घुसा था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है और अपहरण के पीछे की वजह पता लगाने में लगी है। बच्ची के सकुशल मिलने पर पुलिस, प्रशासन और परिवार ने राहत की सांस ली है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अपराधी की पहचान क्या है?
- अपराधी भीम सिंह पुत्र गनी लाल मीणा है, जो भारजा नदी गांव का रहने वाला है।
- अपराधी का मानसिक हाल क्या बताया गया है?
- पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है।
- बच्ची को कहाँ से बरामद किया गया?
- बच्ची को बनास नदी के किनारे अमरूद के बगीचे में छिपा हुआ पकड़ा गया।
- क्या आरोपी पर पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज है?
- स्थानीय लोग बताते हैं कि आरोपी आदतन चोर है और चोरी के इरादे से घर में घुसा था।
- पुलिस अपहरण के पीछे की वजह कैसे पता लगा रही है?
- पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर अपहरण के पीछे की वजह पता लगाने में लगी है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.