राजस्थान टोंक 2 MIN READ

टोंक में 405 मतदान केंद्रों पर 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात

11 सितंबर को मतदान, सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएसी की दो कंपनियां भी रहेंगी

टोंक जिले के 313 वार्डों में 405 मतदान केंद्रों पर 11 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए करीब 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी एएसपी रतनलाल भार्गव ने बताया कि पुलिस के साथ आरएसी की दो कंपनियां भी चुनाव के दौरान सुरक्षा में लगी रहेंगी।
AI सार

टोंक जिले में 11 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए 405 मतदान केंद्रों पर करीब 2 हजार पुलिसकर्मी और आरएसी की दो कंपनियां तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक क्रिटिकल बूथ पर एक पुलिस अधिकारी और चार हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे, साथ ही मोबाइल पार्टियां निरंतर गश्त करेंगी। चुनाव प्रचार 9 सितंबर की शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा और मतदान के दौरान कड़ाई से आदर्श आचार संहिता के पालन पर नजर रखी जाएगी।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

टोंक में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था
टोंक में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 टोंक जिले के 313 वार्डों में 405 मतदान केंद्रों पर 11 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए करीब 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी एएसपी रतनलाल भार्गव ने बताया कि पुलिस के साथ आरएसी की दो कंपनियां भी चुनाव के दौरान सुरक्षा में लगी रहेंगी।

सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस रोशन मीणा ने बताया कि मतदान केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाएगी।

एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और जवानों को समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और मतदान दलों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। एएसपी रतनलाल भार्गव ने बताया कि किसी भी मतदान केंद्र पर भीड़ या विवाद की स्थिति बनने पर संबंधित मोबाइल पार्टी और पर्यवेक्षण अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। जरूरत पड़ने पर जोनल या एरिया मजिस्ट्रेट से समन्वय कर स्थिति नियंत्रित की जाएगी।

चुनाव के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में करने को कहा गया है। जिले में पहले और दूसरे चरण में कुल 60 मोबाइल पार्टियां नियमित गश्त करेंगी। 100 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिनमें पहले चरण के 32 और दूसरे चरण के 68 बूथ शामिल हैं। प्रत्येक क्रिटिकल बूथ पर एक पुलिस अधिकारी और चार हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे।

एसपी ने कहा कि मतदान केंद्र पर भीड़ बढ़ने, विवाद या किसी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलते ही मोबाइल पार्टी तत्काल मौके पर पहुंचेगी। पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष रहकर ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से भी आदर्श आचार संहिता का पालन करने और अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।

सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 9530417853, 01432-244400, 100/112 अथवा नजदीकी थाने पर दी जा सकती है।

चुनाव प्रचार 9 सितंबर की शाम 6 बजे थम जाएगा। डॉ. सौम्या झा ने बताया कि मतदान से पहले के अंतिम 48 घंटे चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। प्रचार समाप्ति के बाद आदर्श आचार संहिता, कानून-व्यवस्था और मतदान की गोपनीयता से जुड़े प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी, राजनीतिक दल और अभ्यर्थी निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना करें।

नगर निकाय चुनाव के लिए टोंक पुलिस के साथ आरएसी की दो कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी

रतनलाल भार्गव, एएसपी

ईवीएम की सतत निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस नियंत्रण कक्ष को तत्काल देने के निर्देश दिए गए है

रोशन मीणा, एसपी

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कैसे सुनिश्चित की जाएगी?
पुलिस और आरएसी के साथ 60 मोबाइल पार्टियां नियमित गश्त करेंगी और विवाद की स्थिति पर मोबाइल पार्टी तुरंत पहुंचेगी।
मतदान केंद्रों में भीड़ या विवाद होने पर क्या प्रावधान हैं?
मोबाइल पार्टी और पर्यवेक्षण अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे, और जरूरत पड़ने पर जोनल या एरिया मजिस्ट्रेट से समन्वय किया जाएगा।
जनता को किन आदतों का पालन करना चाहिए?
आमजन से अपील है कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें और अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।
पुलिसकर्मियों को चुनाव में क्या निर्देश दिए गए हैं?
पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता से ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
03 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
Trust & Transparency

How this story was handled

Published9 सितंबर 2026, 11:35 IST IST
Last updated9 सितंबर 2026, 11:35 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: टोंक.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

देवली में 35 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजस्थान

नागौर में 5 निकायों के लिए 175 वार्डों में मतदान होगा

देवली में 35 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

देवली में 35 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 8 सितंबर 2026
नागौर में 5 निकायों के लिए 175 वार्डों में मतदान होगा
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

नागौर में 5 निकायों के लिए 175 वार्डों में मतदान होगा

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 8 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
03 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.