मनोरंजन 2 MIN READ

टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का निधन

हैदराबाद, 23 दिसंबर ()। टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का शुक्रवार तड़के फिल्मनगर स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
AI सार

टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का शुक्रवार को हैदराबाद में उनके आवास पर निधन हो गया। 87 वर्षीय अभिनेता ने अपने छह दशकों के करियर में लगभग 800 फिल्मों में काम किया और उन्हें मुख्यतः विलेन की भूमिकाओं के लिए ख्याति मिली।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का निधन
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

हैदराबाद, 23 दिसंबर ()। टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का शुक्रवार तड़के फिल्मनगर स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

25 जुलाई, 1935 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में जन्मे सत्यनारायण ने 1959 में तेलुगु फिल्म सिपाई कुथुरु से डेब्यू किया।

सत्यनारायण ने छह दशकों के करियर में लगभग 800 फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि उन्हें विलेन के रूप में ज्यादा ख्याति मिली। लेकिन उन्हें पौराणिक चरित्रों, विशेष रूप से मृत्यु के हिंदू देवता भगवान यम के चित्रण के लिए भी सराहा गया।

एनटी रामा राव, नागेश्वर राव, कृष्णा से लेकर चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, बालकृष्ण, और प्रभास, अल्लू अर्जुन के साथ सत्यनारायण ने टॉलीवुड फिल्म सितारों की कई पीढ़ियों के साथ काम किया है।

अभिनेता आखिरी बार 2019 में महेश बाबू स्टारर महर्षि में नजर आए थे।

टॉलीवुड सितारों और दोनों तेलुगु राज्यों की कई हस्तियों ने सत्यनारायण के निधन पर शोक जताया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि, सत्यनारायण का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
Trust & Transparency

How this story was handled

Published23 दिसंबर 2022, 22:12 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 21:05 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under मनोरंजन and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from मनोरंजन.

जन्माष्टमी पर कान्हा की लीलाओं पर बने 7 यादगार गाने
मनोरंजन
Related coverage

जन्माष्टमी पर कान्हा की लीलाओं पर बने 7 यादगार गाने

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
सोनम वांगचुक ने आमिर खान के '3 इडियट्स' दावे पर कसा तंज
मनोरंजन
Related coverage

सोनम वांगचुक ने आमिर खान के '3 इडियट्स' दावे पर कसा तंज

न्यूज़ डेस्क 30 अगस्त 2026
आंध्र प्रदेश में मलेरिया दवा से 7 साल की बच्ची की मौत, 71 लोग बीमार
स्वास्थ्य
Related coverage

आंध्र प्रदेश में मलेरिया दवा से 7 साल की बच्ची की मौत, 71 लोग बीमार

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

Reader Pulse

Most Read

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.