मनोरंजन 3 MIN READ

सोनम वांगचुक ने आमिर खान के '3 इडियट्स' दावे पर कसा तंज

आमिर के बयान पर वांगचुक ने कहा, वे गजनी के किरदार की तरह व्यवहार कर रहे हैं

सोनम वांगचुक ने आमिर खान के उस दावे पर पलटवार किया है जिसमें आमिर ने कहा था कि वे और फिल्म '3 इडियट्स' के निर्देशक वांगचुक को उस वक्त नहीं जानते थे। वांगचुक ने चुटीले अंदाज में आमिर को उनकी फिल्म 'गजनी' के किरदार से जोड़ते हुए कहा कि आमिर कुछ समय के लिए चीजें भूलने की बीमारी से ग्रस्त हैं।
AI सार

सोनम वांगचुक ने आमिर खान के उस दावे का खंडन किया है जिसमें आमिर ने कहा था कि वे '3 इडियट्स' फिल्म के निर्माण के समय वांगचुक को नहीं जानते थे। वांगचुक ने आमिर को 'गजनी' के किरदार से जोड़ते हुए कहा कि आमिर शायद शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस से प्रभावित हैं, और याद दिलाया कि आमिर ने कई बार उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान किया था।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

सोनम वांगचुक आमिर खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए
सोनम वांगचुक आमिर खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

सोनम वांगचुक ने आमिर खान के उस दावे पर पलटवार किया है जिसमें आमिर ने कहा था कि वे और फिल्म '3 इडियट्स' के निर्देशक वांगचुक को उस वक्त नहीं जानते थे। वांगचुक ने चुटीले अंदाज में आमिर को उनकी फिल्म 'गजनी' के किरदार से जोड़ते हुए कहा कि आमिर कुछ समय के लिए चीजें भूलने की बीमारी से ग्रस्त हैं।

बीते दिनों छात्र आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर 26 दिनों से अधिक समय तक भूख हड़ताल पर रहे सोनम वांगचुक को लेकर आमिर खान ने एक बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म बनाते समय वे वांगचुक को जानते तक नहीं थे और उनका किरदार उनसे प्रेरित नहीं था।

इस दावे पर सोनम वांगचुक ने कहा कि आमिर अपनी फिल्म 'गजनी' के उस किरदार की तरह व्यवहार कर रहे हैं जिसे 'शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस' यानी कुछ समय के लिए चीजें भूलने की बीमारी थी। उन्होंने कहा, "सुना है आमिर अपने रोल में काफी गहराई तक उतर जाते हैं, शायद वे गजनी के किरदार में इतने डूब गए थे कि जिस अवॉर्ड फंक्शन में वे खुद मौजूद थे और जहां मुझे अवॉर्ड मिल रहा था, उसे भी भूल गए होंगे।"

सोनम ने बताया कि आमिर खान ने उनसे मुलाकात कर कई आइडिया लिए होंगे और बाद में अपने ग्रुप में चर्चा करते वक्त शायद यह बताना भूल गए कि वे यह आइडिया कहां से लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, "उनकी और आमिर की काफी लंबी मुलाकात हुई थी और उन्होंने कई विचारों पर चर्चा की। दोनों ने विचारों का आदान-प्रदान भी किया था।"

सोनम ने यह भी स्पष्ट किया कि वे यह दावा नहीं करते कि फिल्म '3 इडियट्स' उनकी सीधी बायोग्राफी है, लेकिन इसे ही इंफ्लुएंस या प्रभाव कहते हैं। इस वजह से '3 इडियट्स' के डायरेक्टर या को-राइटर को यह नहीं पता चल सका कि आमिर ने जो सुझाव दिए थे, वे उनके साथ हुई बातचीत से आए थे।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान 'लगान' की स्क्रीनिंग पर एक महिला ने आमिर से सवाल पूछा था। आमिर ने तुरंत टोकते हुए कहा था कि यह एक गलत धारणा है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें सोनम वांगचुक और आमिर खान की मुलाकात के प्रमाण थे।

एक वीडियो में वांगचुक मंच पर भाषण दे रहे थे और आमिर खान गजनी के लुक में दर्शकों के बीच बैठकर उनकी बातें सुन रहे थे। इन सबूतों के सामने आने के बाद आमिर के दावों पर कई सवाल उठ रहे हैं।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

Trust & Transparency

How this story was handled

Published30 अगस्त 2026, 16:17 IST
Last updated30 अगस्त 2026, 16:17 IST
Latest newsroom actionsabalbhati (admin)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under मनोरंजन and aligned with that desk's editorial standards.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published
सलमान खान होंगे कॉफी विद करण 9 के पहले मेहमान
मनोरंजन
Related coverage
सलमान खान होंगे कॉफी विद करण 9 के पहले मेहमान
न्यूज़ डेस्क 24 अगस्त 2026
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल से विवाहिता ने की आत्महत्या
राजस्थान
Related coverage
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल से विवाहिता ने की आत्महत्या
न्यूज़ डेस्क 28 अगस्त 2026
पीआईबी ने भाखड़ा बांध झुकाव के दावे को बताया भ्रामक
देश
Related coverage
पीआईबी ने भाखड़ा बांध झुकाव के दावे को बताया भ्रामक
न्यूज़ डेस्क 28 अगस्त 2026
आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा दिया
शिक्षा
Related coverage
आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा दिया
न्यूज़ डेस्क 30 अगस्त 2026

Reader Pulse

Most Read

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.