आईएएस दिव्या मित्तल ने गोंडा में 120 घंटे में बनाया शौचालय रिकॉर्ड
11 महीने के कार्यकाल में दिव्या मित्तल ने ग्रामीण विकास और स्वच्छता में अहम काम किए
आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने गोंडा जिले में 120 घंटे के भीतर 32,065 व्यक्तिगत शौचालय बनाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। उनके कार्यकाल के दौरान स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के सही लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु कई विशेष अभियान चलाए गए।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने गोंडा जिले में बतौर मुख्य विकास अधिकारी करीब 11 महीने काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में 120 घंटे के भीतर 32,065 व्यक्तिगत शौचालय बनाकर देश में नया रिकॉर्ड बनाया। उनके कार्यकाल की चर्चा उनके इस्तीफे के बाद फिर शुरू हो गई है।
दिव्या मित्तल ने 16 मई 2017 को गोंडा में मुख्य विकास अधिकारी का पद संभाला था। करीब 11 महीने तीन दिन बाद, 19 अप्रैल 2018 को उनका तबादला कानपुर नगर कर दिया गया, जहां उन्हें प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी मिली।
उनके कार्यकाल में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाए गए। 5 जून 2017 को विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने 'स्वच्छता में आस्था' नाम से अभियान शुरू कराया। इसके बाद शौचालय निर्माण को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया गया। तत्कालीन जिलाधिकारी जेबी सिंह के साथ मिलकर 26 से 30 मार्च 2018 तक 'मिशन-32' अभियान चला, जिसका लक्ष्य कम समय में बड़ी संख्या में व्यक्तिगत शौचालय बनवाना था।
इस अभियान में सिर्फ 120 घंटे में 32,065 शौचालय बनाए गए, जिससे गोंडा जिले का नाम देशभर में चर्चा में आया। इस उपलब्धि ने आंध्र प्रदेश के विजयनगर जिले के 2017 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जहां 100 घंटे में 20 हजार शौचालय बनाए गए थे।
दिव्या मित्तल का कार्यकाल केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र लोगों को लाभ मिलने के मामलों पर भी कार्रवाई की। सरकारी योजनाओं के सही लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।
उनके इस्तीफे की खबर के बाद सोशल मीडिया और गांवों में उनके 11 महीने के कार्यकाल की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। ग्रामीण विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके काम को याद किया जा रहा है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.