छीपाबड़ौद में भगवान धरणीधर का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया
धानमंडी से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए
छीपाबड़ौद कस्बे में बुधवार को धाकड़ समाज ने भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, जिसमें पुरुष, महिलाएं, और बच्चे भक्ति गीतों पर झूमते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के समापन पर शांति कुंज में अतिथियों ने भगवान धरणीधर के चित्र पर तिलक और माल्यार्पण किया, और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
छीपाबड़ौद। छीपाबड़ौद कस्बे में बुधवार को धाकड़ समाज ने भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। दोपहर 1 बजे धानमंडी परिसर से निकली शोभायात्रा में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भक्ति गीतों पर झूमते हुए शामिल हुए।
शोभायात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुष्पवर्षा की और तोरण द्वार सजाकर स्वागत किया। यात्रा में भगवान धरणीधर की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण रही।
शोभायात्रा मुख्य बाजार, बस स्टैंड से होते हुए पेट्रोल पंप चौराहे तक पहुंची और ढोलम चौराहा स्थित शांति कुंज में समाप्त हुई। वहां अतिथियों ने भगवान धरणीधर के चित्र पर तिलक और माल्यार्पण किया।
समारोह में धरणीधर सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मालव, पूर्व प्रधान चौथमल धाकड़, ग्राम सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन मुरारी लाल धाकड़, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद नागर, सरपंच बमोरीघाटा प्रियंका नागर, धाकड़ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र नागर, और पंचायत समिति सदस्य मूलचंद मालव व प्रदीप नागर मौजूद रहे।
वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहने और भगवान धरणीधर के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अंत में महा आरती हुई और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी बांटी गई।
शोभायात्रा में करीब 300 से ज्यादा वाहन और तीन दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन शामिल थे। देवली शहर और आसपास के इलाकों के धाकड़ समाज के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग भी इसमें शामिल हुए। रास्ते में कई जगह पुष्पमालाओं से स्वागत हुआ और जलपान का इंतजाम भी किया गया।
स्थानीय लोगों ने भगवान धरणीधर को किसानों के आराध्य देवता बताया। अध्यक्ष हंसराज नागर ने कहा, "जन्मोत्सव को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह था।" श्रद्धालुओं ने भगवान से अच्छी बारिश, भरपूर फसल, धन-धान्य और परिवारों में सुख-शांति की कामना की।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.