देश 2 MIN READ

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने नोटबंदी के निर्णय को सही ठहराया है, पूरी तरह से भ्रामक और गलत है : जयराम रमेश

नई दिल्ली, 2 जनवरी ()। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कांग्रेस कार्यालय में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने केवल इस संदर्भ में अपना निर्णय दिया है कि क्या 08 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा से पूर्व आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 26(2) की समुचित अनुपालना की गई थी अ
AI सार

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय केवल नोटबंदी प्रक्रिया की वैधता तक सीमित है और इसके प्रभाव का विश्लेषण नहीं करता। उन्होंने कहा कि फैसले का यह अर्थ निकालना कि सर्वोच्च न्यायालय ने नोटबंदी को सही ठहराया है, भ्रामक है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने नोटबंदी के निर्णय को सही ठहराया है, पूरी तरह से भ्रामक और गलत है : जयराम रमेश
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

नई दिल्ली, 2 जनवरी ()। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कांग्रेस कार्यालय में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने केवल इस संदर्भ में अपना निर्णय दिया है कि क्या 08 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा से पूर्व आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 26(2) की समुचित अनुपालना की गई थी अथवा नहीं, इससे कम या ज्यादा कुछ नहीं है। एक माननीय न्यायाधीश ने अपनी असहमति दर्ज करते हुए कहा है कि संसद को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए था।

आगे जयराम रमेश ने कहा कि इस निर्णय में नोटबंदी के असर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। जो कि एक नितांत विनाशकारी निर्णय था। इस निर्णय ने विकास की गति को क्षति पहुंचाई, सूक्ष्म, लघु और मझौले स्तर की इकाईयों को पंगु बनाया, अनौपचारिक क्षेत्र को समाप्त कर दिया। और लाखों लोगों की अजीविका को नष्ट कर दिया।

जयराम रमेश ने कहा कि निर्णय में इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है कि क्या नोटबंदी अपने घोषित उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रही या नहीं। प्रचलन में मुद्रा को कम करना, कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ना, नकली मुद्रा पर अंकुश लगाना, आतंकवाद को समाप्त करना और काले धन का पदार्फाश करना जैसे घोषित उद्देश्यों में से किसी उद्देश्य को प्राप्त करने में कोई भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं की जा सकी।

अंत में जयराम रमेश ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बहुमत से लिया गया ये फैसला केवल निर्णय लेने की प्रक्रिया के मुद्दे तक सीमित है। और नोटबंदी के परिणामों से इसका कोई संबंध नहीं है। ये कहना कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने नोटबंदी के निर्णय को सही ठहराया है, पूरी तरह से भ्रामक और गलत है।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
Trust & Transparency

How this story was handled

Published3 जनवरी 2023, 03:26 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 21:27 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under देश and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from देश.

Recommended Stories

More from देश
कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
देश Live
Related coverage

कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
मांगरोल में जीवन ज्योति बीमा का 2 लाख रुपए का क्लेम मिला
देश Live
Related coverage

मांगरोल में जीवन ज्योति बीमा का 2 लाख रुपए का क्लेम मिला

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
डूंगरपुर में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़
राजस्थान
Related coverage

डूंगरपुर में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़

न्यूज़ डेस्क 31 अगस्त 2026
जयपुर नगर निगम चुनाव में 338 नामांकन पत्र खारिज
राजस्थान
Related coverage

जयपुर नगर निगम चुनाव में 338 नामांकन पत्र खारिज

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
जयपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी
राजनीति
Related coverage

जयपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

Reader Pulse

Most Read

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.