5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse

See more of our coverage in your search results.
Browser notifications for every breaking update. No spam, no sign-up.
Join the discussionAuto updates use live events when available and fall back to polling. If updates pause, refresh the page or jump to the latest entry.

निंबाहेड़ा के मांगरोल निवासी भगवती बाई के निधन के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए का बीमा क्लेम जारी किया गया। यह राशि उनके पति और नॉमिनी शिवलाल रैगर को मंगलवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक की मांगरोल शाखा से दी गई।

डीएवी पब्लिक स्कूल कुसमुंडा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ जोन के 1110 प्रतिभागियों ने क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस समेत कई खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक, शिक्षक और कोच की भूमिका अहम रही। विद्यालय के स्टाफ ने खिलाड़ियों और अभिभावकों के आवास एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। प्रतियोगिता में क्लस्टर-1 ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि क्लस्टर-7 दूसरे और क्लस्टर-2 तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्राचार्य चंद्रमोहन पाण्डेय ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लुधियाना नगर निगम ने मंगलवार को नूरवाला रोड पर पानी वाली टंकी के पास चार अवैध दुकानों को सील कर दिया। ये दुकानें नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई थीं और मालिकों को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
सोमवार को काराबारा रोड पर भी पांच गैर-कानूनी दुकानों को सील किया गया था।
नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार के निर्देशों के अनुरूप शहर में अवैध उसारी के मामलों में नियमित कार्रवाई की जा रही हैकपिल देव

डूंगरपुर जिले के गलियाकोट-माही पुल के पास सड़क किनारे उगी बबूल और घनी झाड़ियों से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन झाड़ियों की सफाई कराए जाने की मांग की है ताकि संभावित हादसों से बचा जा सके।
गलियाकोट-माही पुल से हर दिन सैकड़ों वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। यह इलाका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का है, इसलिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते-जाते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन झाड़ियों पर ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे सड़क किनारे की जगह कम हो रही है और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि माही पुल के आसपास उगी बबूल और अन्य झाड़ियों की सफाई जल्द की जाए। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। यह मामला पिछले 15 दिनों से बाजार में चर्चा में है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse
Continuing Coverage
Latest context and follow-up reading from देश.
Reader Pulse
Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.