डूंगरपुर में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़
डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगर पालिका के वार्डों के लिए नामांकन जारी
डूंगरपुर में नगर निकाय चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन 31 अगस्त को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगर पालिका के कुल 75 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिनमें भाजपा, कांग्रेस, बीएपी और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं, हालांकि किसी भी पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डूंगरपुर। डूंगरपुर में नगर निकाय चुनावों के नामांकन का अंतिम दिन 31 अगस्त को है। सुबह से एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की लंबी कतारें लगी हैं। डूंगरपुर नगर परिषद के 40 और सागवाड़ा नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
सुबह 10 बजे से पहले ही प्रत्याशी एसडीएम कार्यालय के सामने कतार में खड़े थे। भाजपा, कांग्रेस, बीएपी और कई निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूर्व उपसभापति सुदर्शन जैन, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, पूर्व सभापति केके गुप्ता की पत्नी सुशीला गुप्ता और प्रकाश पंचाल जैसे कई बड़े नाम आवेदन कर रहे हैं।
कांग्रेस से सभापति के प्रत्याशी भरत नागदा समेत कई दावेदार नामांकन कर रहे हैं। बीएपी के कई उम्मीदवार भी मैदान में हैं और कई निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन के लिए पहुंचे हैं। एसडीएम कार्यालय के बाहर सुबह से चुनावी माहौल गर्म रहा। सभी प्रत्याशियों ने एक-एक कर एडीएम सोनू गुर्जर के सामने नामांकन पेश किए।
हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। भाजपा और कांग्रेस से देर शाम को सिम्बॉल सीधे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भेजे जाने की जानकारी है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.