राजस्थान सिरोही 2 MIN READ

सिरोही में आवारा गाय ने तीन साल के बच्चे पर हमला किया

मां ने बच्चे को बचाने की कोशिश में खुद भी घायल हो गई, परिवार ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

सिरोही जिले के आबूरोड शहर की शिवाजी कॉलोनी में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। 11 सितंबर की शाम 6:30 बजे तीन वर्षीय बच्चे निशांत पर अचानक एक गाय ने हमला किया। बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां सामने आईं, लेकिन वे भी घायल हो गईं।
AI सार

सिरोही के आबूरोड शहर की शिवाजी कॉलोनी में एक आवारा गाय ने तीन वर्ष के बच्चे निशांत पर हमला किया, जिससे बच्चे के सिर में चोट आई। स्थानीय निवासी नगर पालिका प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखने और उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन से आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया गया है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

सिरोही में आवारा पशुओं का आतंक
सिरोही में आवारा पशुओं का आतंक / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 सिरोही जिले के आबूरोड शहर की शिवाजी कॉलोनी में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। 11 सितंबर की शाम 6:30 बजे तीन वर्षीय बच्चे निशांत पर अचानक एक गाय ने हमला किया। बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां सामने आईं, लेकिन वे भी घायल हो गईं।

आबूरोड के शिवाजी कॉलोनी, वार्ड संख्या 24 निवासी दुर्गेश कुमार राव ने नगर पालिका प्रशासन को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके घर के मुख्य द्वार के बाहर उनकी पत्नी, छोटी बहन और तीन वर्षीय पुत्र निशांत मौजूद थे। अचानक एक गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया। मां ने साहस दिखाते हुए गाय का सामना किया, लेकिन हमले के दौरान बच्चा नीचे गिर गया और गाय ने उसे हवा में उछाल दिया। इससे बच्चे के सिर में चोट आई है, हालांकि वह स्वस्थ है।

शिकायत में बताया गया है कि शिवाजी कॉलोनी सहित शहर की कई गलियों और मोहल्लों में बड़ी संख्या में आवारा गाय और सांड खुले घूम रहे हैं। ये पशु राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं और आपस में लड़ते हुए लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं। कई जगह ये सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री राव ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित गौशाला में पहुंचाने और पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मासूम बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए आवारा पशुओं के खिलाफ तत्काल अभियान चलाया जाए। शिकायत में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या बच्चे निशांत को गंभीर चोटें आईं?
निशांत के सिर में चोट आई है लेकिन उसकी सेहत ठीक बताई गई है।
आवारा पशुओं का समस्या कब से बढ़ रही है?
शिकायत में बताया गया है कि यह समस्या अभी भी जारी है और कई गलियों में आवारा पशु खुले घूम रहे हैं।
क्या नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक कोई कदम उठाया है?
लेख में प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया या कार्रवाई का जिक्र नहीं है।
क्या अन्य लोग भी आवारा पशुओं से जूझ रहे हैं?
प्रशासन को मिली शिकायत के अनुसार आवारा पशु राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं और सड़क पर बैठकर यातायात भी प्रभावित करते हैं।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 राजस्थान सीकर में 11 सितंबर को चार नगर निकायों के लिए मतदान होगा
03 शिक्षा दिल्ली में BRICS सम्मेलन के दौरान बाजार खुले रहेंगे
04 क्राइम पाकिस्तान क्रिकेटर रिजवान-इमाम को साइबर क्राइम एजेंसी ने नोटिस भेजा
Trust & Transparency

How this story was handled

Published12 सितंबर 2026, 21:09 IST IST
Last updated12 सितंबर 2026, 21:09 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: सिरोही.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

सिरोही के वीरवाड़ा में शमशान घाट गली में मगरमच्छ पकड़ा

राजस्थान

आबूरोड स्टेशन पर खानपान के पुराने बॉक्स बदले गए

शिक्षा

बिहार में पीजी मेडिकल छात्रों का मानदेय बढ़ा, तृतीय वर्ष को 1,12,200 रुपये

सिरोही के वीरवाड़ा में शमशान घाट गली में मगरमच्छ पकड़ा
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

सिरोही के वीरवाड़ा में शमशान घाट गली में मगरमच्छ पकड़ा

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 12 सितंबर 2026
आबूरोड स्टेशन पर खानपान के पुराने बॉक्स बदले गए
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

आबूरोड स्टेशन पर खानपान के पुराने बॉक्स बदले गए

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 11 सितंबर 2026
बिहार में पीजी मेडिकल छात्रों का मानदेय बढ़ा, तृतीय वर्ष को 1,12,200 रुपये
शिक्षा
इससे जुड़ी ख़बरें

बिहार में पीजी मेडिकल छात्रों का मानदेय बढ़ा, तृतीय वर्ष को 1,12,200 रुपये

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 11 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 राजस्थान सीकर में 11 सितंबर को चार नगर निकायों के लिए मतदान होगा
03 शिक्षा दिल्ली में BRICS सम्मेलन के दौरान बाजार खुले रहेंगे
04 क्राइम पाकिस्तान क्रिकेटर रिजवान-इमाम को साइबर क्राइम एजेंसी ने नोटिस भेजा

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.