सिरोही के वीरवाड़ा में शमशान घाट गली में मगरमच्छ पकड़ा
आबादी वाले इलाके में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
सिरोही के वीरवाड़ा गांव में शमशान घाट गली में मगरमच्छ देखे जाने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने प्रयास कर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने ऐसे हालात में सतर्क रहने की अपील की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सिरोही। सिरोही जिले के वीरवाड़ा गांव में शनिवार तड़के करीब चार बजे शमशान घाट वाली गली में मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ के आबादी वाले इलाके में आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
वन विभाग पिंडवाड़ा की रेस्क्यू टीम में जगदीश सिंह और पप्पाराम जी शामिल थे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। काफी कोशिश के बाद टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।
इस दौरान समाजसेवी मानवेंद्र सिंह देवड़ा भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य में मदद की। मगरमच्छ के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में काफी देर तक डर का माहौल बना रहा।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उन्होंने क्षेत्र में वन्यजीवों की हलचल को देखते हुए सभी से सतर्क रहने की मांग की।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- ग्रामीणों का प्रतिक्रिया क्या थी?
- ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
- मगरमच्छ पकड़ने के बाद क्या संदेश दिया गया?
- ग्रामीणों ने सभी से वन्यजीवों की हलचल को देखते हुए सतर्क रहने की मांग की।
- रेस्क्यू अभियान में क्या चुनौतियां आईं?
- मगरमच्छ को पकड़ने में काफी प्रयास और समय लगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.