अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा
तीन युवकों की मौके पर मौत, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं
अलवर के काली मोरी इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के हत्या के आरोप के मद्देनजर मामले की पूरी जांच कर रही है। मृतकों की पहचान जितेंद्र, युवराज और हिमांशु के रूप में हुई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अलवर। अलवर के काली मोरी इलाके में शनिवार रात करीब सवा 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन इसे सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला बता रहे हैं।
कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और नाले की पांच फीट ऊंची पक्की दीवार टूट गई। टक्कर के बाद एक युवक गहरे नाले में गिर गया।
मृतकों की पहचान चोर डूंगरी निवासी जितेंद्र उर्फ छोटू (22), तहसीलदार कॉलोनी निवासी युवराज उर्फ युवी (21) और काला कुआं निवासी हिमांशु (22) के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि युवराज का कॉलोनी के कुछ युवकों से पुराना विवाद था। जिस कार ने टक्कर मारी, वह सचिन मीणा के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार में चार से पांच युवक सवार थे, जो घटना के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक आगे चल रही थी और कार अत्यधिक तेज रफ्तार में पीछे से आई। काली मोरी जीएसएस बाउंड्री के पास तीखे मोड़ पर कार ने सीधे बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के साथ कार और बाइक नाले की दीवार से टकराए। कार के एयरबैग खुल गए और बाइक सवार नाले में गिर गए।
अरावली विहार थाना पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। तीनों का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना लग रही है, लेकिन परिजनों के रंजिश और हत्या के आरोप के बाद हर पहलू से जांच की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मृतक युवकों की पहचान क्या है?
- मृतकों की पहचान जितेंद्र उर्फ छोटू, युवराज उर्फ युवी, और हिमांशु के रूप में हुई है।
- मामले में परिजनों का क्या दावा है?
- परिजन इसे सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला मान रहे हैं।
- पुलिस ने घटना की क्या जांच की है?
- पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है।
- हादसे के बाद क्या कार्रवाई हुई?
- पुलिस ने कार जब्त कर शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखा और पोस्टमार्टम की तैयारी की।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.