राजस्थान कोटा 2 MIN READ

शांति धारीवाल ने सीएम के रोड शो को फ्लॉप बताया, कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा

पूर्व मंत्री ने निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए और बागियों को नुकसान पहुंचाने वाला बताया

पूर्व यूडीएच मंत्री और कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने कोटा नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की कार्यशैली पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कोटा दौरे को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया और कहा कि उसमें केवल 400-500 कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी ही मौजूद थे।
AI सार

पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री के रोड शो को कमज़ोर बताया और कहा कि उसमें सिर्फ 400-500 लोग शामिल थे। उन्होंने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि जनता अब कांग्रेस का बोर्ड बनाना चाहती है और निगम के विकास के लिए ठोस योजना की आवश्यकता है। धारीवाल ने कांग्रेस के समय किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए वर्तमान स्थिति पर असंतोष जताया।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

कोटा में निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री शांति धारीवाल
कोटा में निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री शांति धारीवाल / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 पूर्व यूडीएच मंत्री और कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने कोटा नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की कार्यशैली पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कोटा दौरे को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया और कहा कि उसमें केवल 400-500 कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी ही मौजूद थे।

धारीवाल ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है और अब कांग्रेस का बोर्ड बनाना चाहती है क्योंकि भाजपा की कार्यशैली और निगम की कार्यप्रणाली निराशाजनक रही है। उन्होंने बताया कि निगम के मार्फत कोई ठोस काम नहीं हुआ और पट्टे बांटने के लिए जो कानून पहले था, उसकी जगह अब शिविर लगाकर लोगों को इधर-उधर दौड़ाया जाता है।

पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के समय किए गए विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि हर वार्ड में काम हुए और समस्याओं का निराकरण भी समय पर होता था। उन्होंने बताया कि शिकायतें तो बनती रहती हैं, लेकिन कांग्रेस के दौर में लोग एक महीने तक चक्कर नहीं लगाते थे। हजारों पट्टे बांटकर लोगों को मालिकाना हक दिया गया।

धारीवाल ने मुख्यमंत्री के दौरे पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के रोड शो में कुल मिलाकर 400-500 कार्यकर्ता थे, बाकी पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में शामिल थे। उन्होंने बताया कि 40 मिनट में तीन किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली गई और कोटा के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं हुई। सरकार को निगम को मजबूत करने के लिए स्पष्ट योजना बतानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

निकायों को मजबूत करने के लिए जो कानून और नियम बनाए गए थे, उनका पालन नहीं हो रहा है। यहां प्रशासक बैठाए गए हैं, जो काम नहीं कर पाएंगे।

धारीवाल ने कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी स्वीकार की और कहा कि कुछ कार्यकर्ता मान गए हैं जबकि कुछ बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने माना कि बागी कई जगह नुकसान पहुंचाएंगे।

महापौर चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि कई बार रिजर्वेशन के कारण महिला ओबीसी को मेयर बनाना तय होता है, लेकिन दोनों पार्टियों की कोई ओबीसी महिला जीत नहीं पाती या जीतने पर भी उसे मेयर नहीं बनाते। इसलिए उन्होंने ऐसा कानून बनाया है कि मेयर का चयन दोनों पार्टियों में से जो भी मेजोरिटी लाए, वह कर सके, चाहे वह चुना हुआ पार्षद हो या बाहर से लाया गया उम्मीदवार।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शांति धारीवाल ने भाजपा की कार्यशैली पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली और निगम की कार्यप्रणाली निराशाजनक रही है और निगम के मार्फत कोई ठोस काम नहीं हुआ।
कोटा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की स्थिति क्या है?
धारीवाल ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है और अब कांग्रेस का बोर्ड बनाना चाहती है, हालांकि पार्टी में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी है।
सीएम के रोड शो के दौरान क्या अनूठा था?
40 मिनट में तीन किलोमीटर की यात्रा पूरी की गई और कोटा के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं हुई।
महापौर चुनाव में ओबीसी महिलाओं की समस्या क्या है?
अक्सर दोनों पार्टियों की कोई ओबीसी महिला जीत नहीं पाती या जीतने पर मेयर नहीं बन पाती, इसलिए एक नया कानून बनाया गया है।
निकायों को मजबूत करने में कौन सी प्रमुख बाधा है?
निर्मित कानूनों और नियमों का पालन नहीं हो रहा है और प्रशासक काम नहीं कर पा रहे हैं।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 टेक्नोलॉजी ओप्पो F35 5G सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होगी
03 ऑटो हुंडई की नई इलेक्ट्रिक SUV से टक्कर लेगी टाटा नेक्सॉन ईवी
04 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
Trust & Transparency

How this story was handled

Published11 सितंबर 2026, 14:15 IST IST
Last updated11 सितंबर 2026, 14:15 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: कोटा.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

कोटा में भास्कर समाधान से मिली सफाई और सुधार की उम्मीद

राजस्थान

दिलावर ने निर्दलीय और दल बदलुओं पर साधा निशाना

कोटा में भास्कर समाधान से मिली सफाई और सुधार की उम्मीद
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

कोटा में भास्कर समाधान से मिली सफाई और सुधार की उम्मीद

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 11 सितंबर 2026
दिलावर ने निर्दलीय और दल बदलुओं पर साधा निशाना
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

दिलावर ने निर्दलीय और दल बदलुओं पर साधा निशाना

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 7 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 टेक्नोलॉजी ओप्पो F35 5G सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होगी
03 ऑटो हुंडई की नई इलेक्ट्रिक SUV से टक्कर लेगी टाटा नेक्सॉन ईवी
04 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.