सैमसंग ने आईफोन 18 और फोल्डेबल डुओ पर सोशल मीडिया पर तंज कसा
आईफोन 18 सीरीज लॉन्च के बाद सैमसंग ने कई पोस्ट कर एपल को घेरा
सैमसंग ने एपल के iPhone 18 और फोल्डेबल iPhone डुओ लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए एपल के डिजाइन और फीचर्स पर तंज कसा। कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में खुद को पहले स्थापित बताया और iPhone डुओ के नाम और स्टैंडबाय मोड को लेकर भी टिप्पणी की। दोनों कंपनियां स्मार्टफोन बिक्री के साथ ही सोशल मीडिया और लॉन्च इवेंट में भी मुकाबला कर रही हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
एपल ने 10 सितंबर को अपनी नई आईफोन 18 सीरीज और फोल्डेबल आईफोन डुओ पेश किया। इसके तुरंत बाद सैमसंग ने सोशल मीडिया पर कई मजेदार पोस्ट कर एपल पर तंज कसना शुरू कर दिया। कंपनी ने आईफोन के डिजाइन और फीचर्स पर चुटकी ली।
सैमसंग मोबाइल यूएस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर आईफोन 18 प्रो के डिजाइन से लेकर फोल्डेबल फोन और आईफोन डुओ के नाम तक कई पोस्ट किए। इनमें से कुछ पोस्ट को कथित तौर पर लाखों बार देखा गया। कंपनी ने लिखा कि फोन काफी जाना-पहचाना सा लग रहा है और इसकी तुलना लोकप्रिय गेम सीरीज के अगले संस्करण से की।
लॉन्च इवेंट के दौरान सैमसंग ने एक पोस्ट में लिखा, “So far, so same” और लोगों से आईफोन बदलकर सैमसंग फोन अपनाने की अपील की। एपल के फोल्डेबल फोन पेश करने से पहले ही सैमसंग ने अपने तीन हिस्सों में मुड़ने वाले फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड का जिक्र करते हुए कहा कि वह तीन तरह से फोल्ड करने के काम में पहले से लगी हुई है। इससे साफ संकेत मिला कि फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में सैमसंग एपल से काफी पहले कदम रख चुका है।
जब एपल ने फोल्डेबल आईफोन डुओ पेश किया तो सैमसंग ने एक और पोस्ट के जरिए तंज कसते हुए कहा कि एपल उसके पुराने विचार को नए अंदाज में पेश कर रहा है। कंपनी ने भाषा सीखने वाले एप डुओलिंगो को भी बातचीत में शामिल कर लिया। आईफोन डुओ नाम को लेकर सैमसंग ने मजाकिया अंदाज में डुओलिंगो से माफी मांगते हुए कहा कि एपल ने उसका नाम भी कॉपी कर लिया है। इसके जवाब में डुओलिंगो ने भी एक वायरल मीम का सहारा लेते हुए सैमसंग पर हल्का-फुल्का तंज किया।
सैमसंग ने आईफोन डुओ के स्टैंडबाय मोड को लेकर भी मजाक किया। यह मोड फोन को चार्जिंग के दौरान एक तरह की डेस्क या बेडसाइड घड़ी के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। कंपनी ने इस फीचर को लेकर भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी की और इसे मजाकिया अंदाज में ‘ग्राउंडहॉग डे’ से जोड़ दिया।
सैमसंग ने 2019 में पहला गैलेक्सी फोल्ड पेश किया था और तब से लगातार अपने फोल्डेबल फोन की नई पीढ़ियां बाजार में उतार रहा है। वहीं, आईफोन डुओ के साथ एपल ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा है। यही वजह है कि सैमसंग एपल के इस कदम को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।
सैमसंग पहले भी एपल के नए कैमरा फीचर, स्लीप ट्रैकिंग और आईफोन में किए गए दूसरे बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट कर चुका है। दोनों कंपनियों की यह मुकाबला अब सिर्फ स्मार्टफोन बिक्री तक सीमित नहीं रही, बल्कि लॉन्च इवेंट और सोशल मीडिया पर भी खुलकर दिखाई देती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सैमसंग ने आईफोन 18 की क्या आलोचना की?
- सैमसंग ने आईफोन 18 के डिजाइन को जाना-पहचाना बताया और इसे लोकप्रिय गेम की अगली कड़ी से तुलना की।
- आईफोन डुओ के स्टैंडबाय मोड पर सैमसंग ने क्या टिप्पणी की?
- सैमसंग ने इस मोड को ‘ग्राउंडहॉग डे’ से जोड़कर मजाकिया अंदाज में आलोचना की।
- फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में सैमसंग का स्थान क्या है?
- सैमसंग ने 2019 में पहला फोल्डेबल फोन जारी किया था, एपल ने फोल्डेबल बाजार में नया कदम रखा है।
- सैमसंग और एपल के बीच मुकाबला किन क्षेत्रों तक सीमित है?
- यह मुकाबला स्मार्टफोन बिक्री के साथ-साथ लॉन्च इवेंट और सोशल मीडिया पोस्ट तक भी फैला है।
- डुओलिंगो ने सैमसंग के तंज पर कैसे प्रतिक्रिया दी?
- डुओलिंगो ने एक वायरल मीम का सहारा लेते हुए सैमसंग पर हल्का-फुल्का तंज किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.