खेल 3 MIN READ

रिकी पोंटिंग ने वनडे क्रिकेट के भविष्य पर जताई चिंता

पूर्व कप्तान के मुताबिक आने वाले वर्षों में वनडे मैचों की संख्या घटेगी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि आने वाले वर्षों में वनडे क्रिकेट के मुकाबलों की संख्या कम होना तय है। उन्होंने यह चिंता जताई है कि टी20 लीगों के बढ़ते दायरे के कारण वनडे क्रिकेट धीरे-धीरे अपनी जगह खो सकता है।
AI सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि टी20 लीगों के बढ़ते प्रभाव के कारण आने वाले वर्षों में वनडे क्रिकेट के मैचों की संख्या कम हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि टेस्ट क्रिकेट मजबूत बना रहेगा, खासकर भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों की सहायता से। पोंटिंग विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में अपनी सह-मालिक की भूमिका निभाएंगे।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट पर चर्चा करते हुए
रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट पर चर्चा करते हुए / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि आने वाले वर्षों में वनडे क्रिकेट के मुकाबलों की संख्या कम होना तय है। उन्होंने यह चिंता जताई है कि टी20 लीगों के बढ़ते दायरे के कारण वनडे क्रिकेट धीरे-धीरे अपनी जगह खो सकता है।

पोंटिंग ने बताया कि वह वनडे क्रिकेट के बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें यह फॉर्मेट खेलना बेहद पसंद था, लेकिन वर्तमान क्रिकेट कैलेंडर में बढ़ती फ्रेंचाइजी लीगों के चलते कुछ न कुछ कम करना होगा। उन्होंने कहा, "मुझे खेल का वह फॉर्मेट खेलना पसंद है, लेकिन कहीं न कहीं तो कुछ छोड़ना ही होगा। और जाहिर है, वह 50 ओवर का क्रिकेट ही होगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ट क्रिकेट मजबूत बना रहेगा, खासकर तब तक जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश इसे बनाए रखना चाहते हैं। पोंटिंग ने कहा कि आने वाले वर्षों में वनडे मुकाबलों की संख्या कम होना तय है।

पोंटिंग ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) से जुड़ने को लेकर उत्साह जताया और कहा कि इस लीग में भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें खेलती हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बनी रहती है। उन्होंने बताया कि पिछले संस्करणों में खिलाड़ियों ने इस अनुभव का खूब आनंद लिया है और पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं को दोबारा देखने का मौका मिलना खास है।

उन्होंने अपनी नई भूमिका के बारे में कहा कि इस बार वह खिलाड़ी या कोच की भूमिका में नहीं हैं, बल्कि पीछे बैठकर उस टीम को खेलते हुए देखेंगे, जिसमें वह सह-मालिक हैं। पोंटिंग ने कहा, "इस बार मेरे ऊपर दबाव थोड़ा कम है और यह अनुभव काफी मजेदार होने वाला है।"

उन्होंने बताया कि यह लीग उन खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच है जो अभी भी उच्च स्तर पर खेल रहे हैं, लेकिन अपने करियर के आखिरी दौर की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों के लिए यह लीग अपना खेल जारी रखने का बेहतरीन मौका है।

डेविड वॉर्नर को विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का कप्तान बनाया गया है। कप्तान बनाए जाने के बाद वार्नर ने कहा, "खेल के मैदान पर वापसी करने, खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलने और प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका देने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"

टीम के सह मालिक पुनीत सिंह ने कहा, "रिकी के हमारे साथ जुड़ने और डेविड के कप्तानी संभालने से हमें जबरदस्त अनुभव, नेतृत्व और ताकत मिली है।"

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पोंटिंग ने अपनी नई लीग भूमिका के बारे में क्या कहा?
उन्होंने बताया कि इस बार वे खिलाड़ी या कोच नहीं बल्कि सह-मालिक के रूप में टीम को देखेंगे।
विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान की भागीदारी क्यों महत्वपूर्ण है?
इससे प्रतिस्पर्धा बनी रहती है और पुराने प्रतिद्वंद्विताओं को देखने का मौका मिलता है।
डविड वॉर्नर के लिए यह लीग क्यों खास है?
यह लीग उनके लिए करियर के आखिरी दौर में अपने खेल को जारी रखने का मौका है।
पुनीत सिंह ने रिकी पोंटिंग और डेविड वॉर्नर के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि दोनों की मौजूदगी टीम को अनुभव, नेतृत्व और ताकत देती है।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
03 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
Trust & Transparency

How this story was handled

Published9 सितंबर 2026, 12:40 IST IST
Last updated9 सितंबर 2026, 12:40 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under खेल and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: खेल, नितिन नागर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from खेल.

खेल

बांग्लादेश ने 103 रन पर रोककर यूएई को 34 रन से हराया

खेल

पाकिस्तान ने वुमेंस एशिया कप 2026 में सेमीफाइनल में जगह बनाई

दुनिया

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में जीत से लीग चरण का अंत करना चाहता है भारत

Recommended Stories

More from खेल
बांग्लादेश ने 103 रन पर रोककर यूएई को 34 रन से हराया
खेल
इससे जुड़ी ख़बरें

बांग्लादेश ने 103 रन पर रोककर यूएई को 34 रन से हराया

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 9 सितंबर 2026
पाकिस्तान ने वुमेंस एशिया कप 2026 में सेमीफाइनल में जगह बनाई
खेल
इससे जुड़ी ख़बरें

पाकिस्तान ने वुमेंस एशिया कप 2026 में सेमीफाइनल में जगह बनाई

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 8 सितंबर 2026
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में जीत से लीग चरण का अंत करना चाहता है भारत
दुनिया
इससे जुड़ी ख़बरें

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में जीत से लीग चरण का अंत करना चाहता है भारत

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
03 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.