पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में सीएम आवास घेरने का प्रयास किया
पुलिस ने वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को रोका, वड़िंग समेत 100 से अधिक को हिरासत में लिया
पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास घेरने का प्रयास किया, जिसमें पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शन में महंगाई, कानून-व्यवस्था एवं अन्य मुद्दों को लेकर सरकार की आलोचना की गई, जबकि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता इसमें शामिल नहीं हुए।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
शॉर्ट बायो। पंजाब कांग्रेस ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास को घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुआई में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पंजाब के अलग-अलग जिलों से चंडीगढ़ पहुंचे। प्रदर्शन में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। जब कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। इस दौरान वड़िंग और 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर सेक्टर-11 थाने ले जाया गया।
झड़प के दौरान कुछ कांग्रेस समर्थकों को मामूली चोटें आईं, जिसमें एक कार्यकर्ता की आंख पर चोट लगने की सूचना है। सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कुराली से लेकर चंडीगढ़ तक जाम जैसी स्थिति बनी रही।
पंजाब कांग्रेस ने पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था, महंगाई, कर्मचारियों को डीए, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और नियमित करने समेत कई मुद्दों पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक विधायक, सांसद तथा पूर्व मंत्री इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। इससे पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चाएं फिर तेज हुईं।
सचिन पायलट की नियुक्ति के बाद पार्टी में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन चन्नी गुट की दूरी ने कांग्रेस के लिए दोनों प्रमुख धाराओं को एक मंच पर लाना चुनौती बना दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को एकजुट रखना नए प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश नेतृत्व के लिए अहम माना जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- प्रदर्शन का नेतृत्व किसने किया?
- युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
- प्रदर्शन में पुलिस ने किस तरह की कार्रवाई की?
- पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़ने पर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और उन्हें सेक्टर-11 थाने ले गई।
- प्रदर्शन के दौरान क्या क्या समस्याएं हुईं?
- झड़प के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें लगीं और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया।
- कौन-कौन से मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की?
- कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था, महंगाई, डीए, पुरानी पेंशन योजना बहाली जैसे मुद्दे उठाए।
- पार्टी के अंदर क्या राजनीतिक स्थिति है?
- चरणजीत सिंह चन्नी गुट की दूरी से पार्टी में गुटबाजी की चर्चाएँ तेज हुई हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.