प्रतापगढ़ में दो कारों से 92 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त
दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने डोडाचूरा सहित दो कारें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़ में पुलिस ने दो अभियानों में दो कारों से कुल 92 किलो 490 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरी कार चालक व मालिक गायब हैं, मामले की जांच जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के पीपलखूंट क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 92 किलो 490 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया। दोनों मामलों में दो कारें भी जब्त की गईं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी मनीष वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वखतपुरा फंटे पर नाकाबंदी के दौरान नीले रंग की बलेनो कार को रोका। कार चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक नग्गाराम उर्फ नरेश (23) निवासी मेड़ा, थाना बागोड़ा, जिला जालोर बताया गया। कार की तलाशी में डिग्गी से तीन कट्टों में 45 किलो 600 ग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली।
दूसरी कार्रवाई चिकली गांव के सुनसान इलाके में हुई, जहां एक स्लेटी रंग की ब्रेजा कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने आसपास चालक और मालिक की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। ब्रेजा कार और उसमें रखा डोडाचूरा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपए है। दोनों मामलों में कुल 92 किलो 490 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अवैध डोडाचूरा किस धाराएँ के तहत मामला दर्ज हुआ?
- एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
- दूसरी पकड़ी गई ब्रेजा कार के ड्राइवर का क्या हाल है?
- ब्रेजा कार का ड्राइवर और मालिक पुलिस की तलाश में नहीं मिले, वाहन और डोडाचूरा जब्त कर मामला दर्ज किया गया।
- अवैध डोडाचूरा को लेकर पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
- दोनो घटनाओं में पुलिस ने दो कारें जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.