चूरू में सूअर ने 54 साल के व्यक्ति पर हमला किया
पैर में गंभीर चोट, निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया
चूरू के रतनगढ़ सरदारशहर तिराहा पर एक सूअर ने 54 वर्षीय इब्राहीम खां पर हमला कर उनके पैर में गंभीर चोट पहुंचाई। उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चूरू में आवारा सूअरों के हमलों की संख्या बढ़ रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चूरू। चूरू के रतनगढ़ सरदारशहर तिराहा पर गुरुवार को एक सूअर ने 54 साल के व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके पैर में गंभीर चोट आई, जिन्हें निजी गाड़ी से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
वार्ड पांच निवासी इब्राहीम खां ने बताया कि वे घर से ईंट मार्केट जा रहे थे, तभी अचानक एक सूअर ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। उनके पास एक छोटा डंडा था, जिससे बचाव करने पर सूअर भाग गया, लेकिन तब तक उनके पैर में गंभीर चोट लग चुकी थी।
परिवार के लोग घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी गाड़ी से अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।
चूरू में आवारा सूअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। करीब एक हफ्ते पहले भी एक सूअर ने घर के सामने खेल रहे सात साल के बच्चे पर हमला किया था।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सूअर ने हमला क्यों किया?
- हमले का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूअर अचानक पीछे से आया।
- क्या इससे पहले भी सूअरों ने हमला किया है?
- हाँ, एक सप्ताह पहले भी एक सूअर ने सात साल के बच्चे पर हमला किया था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.