बीकानेर में हार्ट हॉस्पिटल में मरीज की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
श्रीगंगानगर के तेज सिंह को 11 घंटे तक सीनियर डॉक्टर का इलाज नहीं मिला
बीकानेर के हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल में तेज सिंह की मौत इलाज में देरी और लापरवाही के कारण हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि 11 घंटे तक कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं था और मरीज को तीन बार हार्ट अटैक आने के बावजूद केवल रेजिडेंट डॉक्टरों ने इलाज किया। मृतक को बाद में अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बीकानेर। बीकानेर के हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल में मरीज तेज सिंह की मौत इलाज में देरी और लापरवाही के कारण हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि 11 घंटे तक कोई सीनियर डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आया। इस दौरान मरीज को तीन बार हार्ट अटैक आया, लेकिन रेजिडेंट डॉक्टर ही इलाज करते रहे।
श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान निवासी 62 वर्षीय तेज सिंह आठ सितंबर की शाम करीब चार बजे हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल लाए गए। इमरजेंसी में जरूरी जांचें होने के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक कोई सीनियर डॉक्टर वार्ड में मौजूद नहीं था।
परिवार के अनुसार तेज सिंह को तीन बार हार्ट अटैक आया, लेकिन रेजिडेंट डॉक्टरों ने ड्रिप और इंजेक्शन देकर इलाज किया। बुधवार सुबह जब तेज सिंह को अटैक आया तो उन्हें बेड सहित वार्ड से इमरजेंसी में ले जाकर दुबारा ईसीजी किया गया और इंजेक्शन लगाए गए।
परिजनों ने बताया कि तेज सिंह जयपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में स्टेंट लगवाकर अपने गांव लौटे थे। आठ सितंबर की शाम को बीकानेर के हार्ट हॉस्पिटल लाए जाने के बाद अगले दिन सुबह तक किसी बड़े डॉक्टर ने उनका इलाज नहीं किया। भतीजे जश्नदीप सिंह ने बताया, "उन्हें श्रीगंगानगर अस्पताल ले गए तो वहां से पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- तेज सिंह का स्वास्थ्य इतिहास क्या था?
- तेज सिंह ने जयपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में पहले स्टेंट लगवाया था।
- मरीज को कब और कहां से रेफर किया गया?
- परेजनों ने बताया कि तेज सिंह को श्रीगंगानगर अस्पताल से पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।
- परिजनों ने अस्पताल के क्या आरोप लगाए?
- परिजन इलाज में देरी और डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.