मध्यप्रदेश में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में इंदौर में दो दिवसीय समिट का आयोजन
मध्यप्रदेश सरकार 11 और 12 सितंबर को इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन कर रही है, जिसका मुख्य लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। इस समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे और विभिन्न उद्योग, विशेषज्ञ एवं संस्था प्रतिनिधि भाग लेंगे। समिट में बस संचालन, ग्रीन मोबिलिटी, डिजिटल तकनीक और सार्वजनिक-निजी भागीदारी समेत कई विषयों पर चर्चा की जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए 11 एवं 12 सितंबर को इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समिट के मुख्य अतिथि होंगे।
यह समिट मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर केंद्रित होगी और मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के माध्यम से जन-निजी भागीदारी मॉडल, आधुनिक आईटी प्रणालियों तथा हरित ऊर्जा आधारित परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने का उद्देश्य रखती है। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
समिट का आयोजन मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा ईलेट्स टेक्नोमीडिया के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडस्ट्री-एक्सपो का उद्घाटन करेंगे, जिसमें बस निर्माता, आईटी कंपनियां, वित्तीय संस्थान और अन्य उद्योग अपनी गतिविधियों एवं नवाचारों की प्रदर्शनियां लगाएंगे।
MPYPIL द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की संरचना एवं योजना पर आधारित विशेष पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर चयनित MPYPIL के नए लोगो का अनावरण होगा और मोबिलिटी स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करने हेतु हैकाथॉन का शुभारंभ भी होगा।
समिट में देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निजी बस ऑपरेटर, राज्य परिवहन उपक्रमों और आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे प्रदेश की सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को सरल, सुरक्षित, स्मार्ट और पर्यावरण अनुकूल बनाने की रणनीति बनाएंगे।
मुख्य सत्रों में मध्यप्रदेश मोबिलिटी विजन 2030 के तहत बस संचालन एवं इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम में सार्वजनिक निजी भागीदारी को बढ़ावा, वित्तीय रूप से सुदृढ़ सार्वजनिक बस संचालन के लिए रणनीतियाँ, यात्री सुरक्षा, ग्रीन मोबिलिटी, स्वच्छ ईंधन, एकीकृत टिकटिंग एवं स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
इसमें इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और फ्लेक्स-फ्यूल बसों, चार्जिंग व रीफ्यूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन डिपो और उन्नत चालक सहायता प्रणाली से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा। डेटा-आधारित निर्णय लेने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विश्लेषण के माध्यम से इंट्रा-सिटी एवं इंटर-सिटी बस मार्गों की योजना पर भी चर्चा होगी।
समिट में ईकेए मोबिलिटी, टाटा मोटर्स, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर, स्विच मोबिलिटी, एयरो ईगल ऑटोमोबाइल, यश टेक्नोलॉजीज, रैपिडो, चलो मोबिलिटी, एमनेक्स इन्फोटेक्नोलॉजीज, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, एसबीआई और थिंक गैस जैसी प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी।
विभिन्न शिक्षण संस्थान, थिंक टैंक एवं कंसल्टेंसी एजेंसियों के परिवहन विशेषज्ञ भी अपने अनुभव साझा करेंगे, जिनमें WRI इंडिया, BITS पिलानी, CEPT अहमदाबाद, KPMG और DIMTS प्रमुख हैं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देशभर के सरकारी बैंकों के कर्मचारी 11 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसके बाद 12 सितंबर को शनिवार और रविवार होने से तीन दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- यात्री परिवहन विजन समिट का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाना है।
- समिट में कौन-कौन सी कंपनियां भाग लेंगी?
- ईकेए मोबिलिटी, टाटा मोटर्स, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर, स्विच मोबिलिटी सहित कई प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी।
- समिट में किन तकनीकी पहलुओं पर चर्चा होगी?
- इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और फ्लेक्स-फ्यूल बसों के साथ चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी विचार किया जाएगा।
- हैकाथॉन का उद्देश्य क्या है?
- हैकाथॉन का उद्देश्य मोबिलिटी स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करना है।
- बैंकों की हड़ताल की वजह से क्या प्रभाव होगा?
- 11 सितंबर को सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं में बाधा आएगी, और सप्ताहांत के कारण तीन दिन तक सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.