पालियाधाम तिलवाड़ा में भादवा बीज पर दो दिवसीय भक्ति संगम
राणी रूपादे मंदिर में जागरण और मालाजाल में ध्वजारोहण का आयोजन
बालोतरा के पालियाधाम तिलवाड़ा में भादवा शुक्ल पक्ष प्रतिपदा एवं बीज पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम रावल मल्लीनाथ राणी रूपादे संस्थान द्वारा आयोजित होंगे। कार्यक्रम में रात्रि जागरण, महाप्रसादी, ध्वजारोहण और मुख्य वक्ता राजवीरसिंह चलकोई के विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। संस्थान ने आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर रखी हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बालोतरा। बालोतरा के पालियाधाम तिलवाड़ा में भादवा शुक्ल पक्ष प्रतिपदा एवं बीज पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रावल मल्लीनाथ राणी रूपादे संस्थान की ओर से यह आयोजन शनिवार और रविवार को होगा।
कार्यक्रम के पहले दिन राणी रूपादे मंदिर पालिया में रात्रि जागरण होगा। इस दौरान वीणा वादक और गायक महेशाराम मेघवंशी तथा भजन मंडली भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से आराध्य देवों की महिमा का गुणगान करेंगी। पूरे परिसर में भक्तिरस और लोक आस्था का माहौल रहेगा।
रविवार सुबह 7 बजे मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन होगा। इसके बाद 10.30 बजे रावल मल्लीनाथ मंदिर मालाजाल में विधि-विधान से ध्वजारोहण किया जाएगा।
राजवीरसिंह चलकोई मुख्य वक्ता के रूप में रावल मल्लीनाथ के गौरवशाली व्यक्तित्व, शौर्य, अध्यात्म, सुशासन और लोक कल्याणकारी जीवन पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। उन्होंने धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में आने का आह्वान किया है।
सुमेरसिंह वरिया ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संस्थान की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जा रही हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कार्यक्रम में कौन-कौन सी भक्ति प्रस्तुतियाँ होंगी?
- प्रस्तुतियों में वीणा वादन, भजन मंडली की भक्तिमय प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी।
- धार्मिक कार्यक्रम का आयोजक कौन है?
- कार्यक्रम का आयोजन रावल मल्लीनाथ राणी रूपादे संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
- मुख्य वक्ता कौन होंगे और वे क्या विषय प्रस्तुत करेंगे?
- राजवीरसिंह चलकोई मुख्य वक्ता होंगे जो रावल मल्लीनाथ के जीवन और गुणों पर विचार व्यक्त करेंगे।
- क्या संस्थान ने कार्यक्रम के लिए कुछ विशेष तैयारी की है?
- सुमेरसिंह वरिया ने बताया कि संस्थान द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं और तैयारियां की जा रही हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.