देश 2 MIN READ

एनडीए के उप मुख्यमंत्री को कभी बुलेट प्रूफ गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ी – सुशील मोदी

पटना, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। भाजपा के नेता सुशील मोदी ने गुरुवार को तेजस्वी के सुरक्षा बढ़ाए जाने पर निशाना साधा है।
AI सार

भाजपा नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर आलोचना की, उन्होंने कहा कि उनके 12 साल के उप मुख्यमंत्री कार्यकाल में कभी बुलेट प्रूफ गाड़ी या जेड-प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं पड़ी। मोदी ने सवाल उठाया कि जनता के राज में डरने की क्या आवश्यकता है और महागठबंधन सरकार की आलोचना की कि वास्तविक मुख्यमंत्री कौन है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

एनडीए के उप मुख्यमंत्री को कभी बुलेट प्रूफ गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ी – सुशील मोदी
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

पटना, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। भाजपा के नेता सुशील मोदी ने गुरुवार को तेजस्वी के सुरक्षा बढ़ाए जाने पर निशाना साधा है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में 12 साल तक उप मुख्यमंत्री रहा, लेकिन सरकार को न मुझे बुलेट प्रूफ गाड़ी देने की जरूरत महसूस हुई, न जेड-प्लस सुरक्षा की।

उन्होंने कहा कि मामूली सुरक्षा के बीच मैंने सरकारी आवास से लंबे समय तक जनता की सेवा की। जिनका राजपाट आते ही जनता सहम जाती है, भला उनको किससे इतना खतरा है कि सुरक्षा बढ़ायी जा रही है।

मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि अब के डिप्टी सीएम पहले ही कार्यकाल में 5, देशरत्न मार्ग वाले सरकारी आवास में 46 एसी लगवा चुके हैं। गरीबों के मसीहा ने पद से हटने के बाद भी आलीशान बंगला न छोड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी, लेकिन दाल नहीं गली। उन्हें लगता था कि जो बंगला एक राजकुमार के लायक बनाया गया, उसमें दूसरा कैसे रह सकता है?

मोदी ने आगे लिखा है कि उन्हें एनडीए का डिप्टी सीएम तो बीपीएल स्तर की सुविधा के लायक लगता था।

मोदी ने कटाक्ष करते हुए आगे कहा, मुख्यमंत्री अपने नौजवान उप मुख्यमंत्री को जिस आदर और विनम्रता के साथ उनका हाथ पकड़ कर कुर्सी तक ले जाते दिखे, उससे साफ है कि डी-फैक्टो सीएम कौन है और कौन एहसान तले दबा हुआ।

मोदी ने तेज प्रताप यादव पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन 2 में भी बड़े राजकुमार को छोटी कुर्सी मिलेगी, लेकिन उन्हें उनकी पसंद का स्वास्थ्य विभाग ही मिलना चाहिए। इलाज बेहतर हो या न हो, कम से कम जनता का मनोरंजन होते रहना चाहिए।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
Trust & Transparency

How this story was handled

Published12 अगस्त 2022, 10:16 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 21:06 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under देश and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from देश.

Recommended Stories

More from देश
कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
देश Live
Related coverage

कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
मांगरोल में जीवन ज्योति बीमा का 2 लाख रुपए का क्लेम मिला
देश Live
Related coverage

मांगरोल में जीवन ज्योति बीमा का 2 लाख रुपए का क्लेम मिला

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
जन्माष्टमी पर बिहार-झारखंड के बीच 3 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी
धर्म / अध्यात्म
Related coverage

जन्माष्टमी पर बिहार-झारखंड के बीच 3 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
BCI चेयरमैन के कार्यकाल पर सुप्रीम कोर्ट में घमासान
कानून / कोर्ट
Related coverage

BCI चेयरमैन के कार्यकाल पर सुप्रीम कोर्ट में घमासान

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
बिजौलिया में 205 नामांकन पत्रों में से 150 वैध, 55 खारिज
राजस्थान
Related coverage

बिजौलिया में 205 नामांकन पत्रों में से 150 वैध, 55 खारिज

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
नेपाल में भीषण बाढ़ से 734 की मौत, 3000 से अधिक सुरक्षित
दुनिया
Related coverage

नेपाल में भीषण बाढ़ से 734 की मौत, 3000 से अधिक सुरक्षित

न्यूज़ डेस्क 30 अगस्त 2026

Reader Pulse

Most Read

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.