सीकर में भाजपा ने नेता के ड्राइवर समेत 65 वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित
भाजपा ने मिठाई दुकान संचालक, वकील और रिटायर्ड टीचर को टिकट दी, कांग्रेस ने भी पूरी सूची जारी की
भारतीय जनता पार्टी ने सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित किए, जिसमें नेता के ड्राइवर आकाश सामरिया को वार्ड नंबर 7 से टिकट मिला। कांग्रेस ने भी सभी वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, और नगर परिषद के चुनाव का दूसरा चरण 11 सितंबर को होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सीकर। सीकर नगर परिषद क्षेत्र के 65 वार्डों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी से जुड़े नेता के ड्राइवर आकाश सामरिया को वार्ड नंबर 7 से टिकट मिला है। कांग्रेस ने भी सभी वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुनावी तैयारी पूरी कर ली है।
भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 7 से आकाश सामरिया को टिकट दिया है, जो सीकर के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह कारंगा की गाड़ी चलाने के साथ उनके निजी सहायक का काम भी देखते हैं। वार्ड नंबर 12 से अजय को टिकट मिली है, जो मिठाई की दुकान चलाने के साथ हलवाई का काम करते हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 22 से सुरेश कुमार शर्मा को टिकट दी गई है, जो मिठाई की दुकान के संचालक हैं।
पार्टी ने वार्ड नंबर 20 से एडवोकेट राहुल सोनी को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड नंबर 31 से हनुमान दीक्षित को टिकट मिली है, जो रिटायर्ड टीचर हैं। ज्यादातर प्रत्याशियों के परिवार का जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से रहा है।
सीकर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 65 वार्ड हैं। कांग्रेस ने भी सभी वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की सूची में मैकेनिक, होटल और प्रॉपर्टी कारोबारी भी शामिल हैं।
नगर परिषद के वार्ड चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। सभापति पद के लिए चुनाव 21 सितंबर और उपसभापति पद के लिए 22 सितंबर को होंगे। इस बार सभापति का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व रखा गया है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.