नागौर के युवाओं ने कपड़े का घोड़ा लेकर रामदेवरा की ओर पैदल यात्रा शुरू की
फलोदी-नागौर राजमार्ग से श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के वार्षिक मेले के लिए निकल रहे हैं
नागौर जिले के युवाओं का एक समूह कपड़े से बने बाबा रामदेवजी के घोड़े के साथ रामदेवरा की ओर पैदल यात्रा पर निकला है। वे फलोदी-नागौर राजमार्ग से होते हुए बाबा रामदेवजी के बीज मेले में शामिल होंगे। यात्रा में शामिल श्रद्धालु आस्था जताते हुए जयकारे लगा रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नागौर। नागौर जिले के युवाओं का एक जत्था कपड़े से बना बाबा रामदेवजी का घोड़ा लेकर रामदेवरा की ओर पैदल यात्रा पर निकला है। वे फलोदी-नागौर राजमार्ग से होते हुए बाबा की बीज मेले में शामिल होंगे। इस अनोखी आस्था ने राहगीरों और ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया है।
देणोक कस्बे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए रामदेवरा के लिए रवाना हुए हैं। बाबा की बीज मेले को लेकर रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
युवाओं के जत्थे में पंकज, सुशील, पुनीत, सुनील, अशोक और विक्रम वाल्मीकि शामिल हैं, जिन्होंने बताया कि उनकी मन्नत पूरी होने पर वे बाबा रामदेवजी का घोड़ा लेकर यात्रा कर रहे हैं।
हाथों में ध्वजा और मुख पर बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालु आस्था की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कपड़े का घोड़ा क्यों बनाया गया है?
- यह घोड़ा मन्नत पूरी होने पर बाबा रामदेवजी को समर्पित है।
- बीज मेले का क्या महत्व है?
- बीज मेला बाबा रामदेवजी की भक्ति और आस्था का प्रमुख उत्सव है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.